Ticker

6/recent/ticker-posts

किसान नेता भगत सिंह वर्मा को एमएसपी गारंटी सुपर कमेटी में रखा जाए - रविंद्र चौधरी गुर्जर

सहारनपुर-आज यहां पेपर मिल रोड कार्यालय पर एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय सह संयोजक रविंद्र चौधरी गुर्जर ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में आज अन्नदाता किसान लगातार सरकार की गलत नीतियों के कारण करज बंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। देश के अन्नदाता किसानों की क्रय शक्ति बढ़ने से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है। रविंद्र चौधरी गुर्जर नहीं बैठक के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी और कृषि मंत्री जी को पत्र लिखकर किसान नेता व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा को एमएसपी गारंटी सुपर कमेटी में सदस्य बनाने की मांग की। रविंद्र चौधरी गुर्जर ने कहां की किसान नेता भगत सिंह वर्मा 40 वर्षों से लगातार चौधरी चरण सिंह जी और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जैसे नेताओं के साथ काम करते हुए आज निरंतर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन वर्मा के माध्यम से देश के अन्नदाता किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। भगत सिंह वर्मा के सदस्य बनने से इसका सीधा लाभ केंद्र सरकार को भी होगा। भगत सिंह वर्मा ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ समझदार किसानों की समझ रखने वाले सूझबूझ वाले मेहनतकश किसान नेता है। चीन के सदस्य बनने से देश के अन्नदाता किसानों के साथ-साथ देश को भी लाभ होगा। आज की बैठक की अध्यक्षता पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की और संचालन भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक ने किया। बैठक में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पहल सिंह सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद राव रजा खान प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक जिला अध्यक्ष सुशील गुर्जर धारकी जिला महामंत्री सुनील धीमान जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम जहीर पुर धीरेंद्र चौधरी एडवोकेट दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सरदार अर्जुन सिंह उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर चौधरी संदीप चौधरी विशाल त्यागी डॉक्टर यशपाल त्यागी नीरज सैनी प्रधान हाजी साजिद हाजी सुलेमान आदि ने किसान नेता भगत सिंह वर्मा को एमएसपी गारंटी सुपर कमेटी में नामित करने की प्रधानमंत्री जी और कृषि मंत्री जी से मांग की।



Post a Comment

0 Comments