Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर की 6 मिलों पर 740 करोड़ ब्याज बकाया-भगत सिंह वर्मा

सहारनपुर जिले की 6 चीनी मिलों पर 740 करोड रुपए गन्ना भुगतान बकाया★सरकार गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल दिलाएं-भगत सिंह वर्मा 

 विरेन्द्र चौधरी
8057081945 

 सहारनपुर-आज यहां पेपर मिल रोड कार्यालय पर किसानों की एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि चीनी मिलें गन्ना किसानों को भुगतान नहीं कर रही हैं और सरकार कान में तेल डाले बैठी है गन्ना किसान भारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। सहारनपुर जिले की 6 चीनी मिलों पर जिले के गन्ना किसानों का 740 करोड रुपए गन्ना भुगतान बकाया है और पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज 600 करोड रुपए बकाया है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सहारनपुर मंडल की 17 चीनी मिलों पर 23 सौ करोड रुपए गन्ना भुगतान और सोलह सौ करोड रुपए ब्याज बकाया है। एक ओर प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी समय से नहीं दिला पा रही है जिसके कारण गन्ना किसान एक एक रुपए को मोहताज हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ने की लगातार लागत बढ़ने को देखते हुए गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को दिलाएं। देश के महान कृषि वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन के अनुसार गन्ने पर सभी लागत जोड़ते हुए सरकार को चीनी मिलों से 50% लाभ के साथ गन्ने का लाभकारी रेट देना चाहिए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि इस बार गन्ने पर ₹450 कुंटल लागत आई है इस हिसाब से गन्ने का लाभकारी रेट ₹675 कुंटल होना चाहिए। भगत सिंह वर्मा ने सरकार गन्ना विभाग और चीनी मिल मालिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गन्ना भुगतान और ब्याज न दिलया गया और गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल न किया गया तो प्रदेश के गन्ना किसान सड़कों पर आकर आंदोलन करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की और संचालन प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद राव रजा मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी जिला अध्यक्ष सुशील गुर्जर धार की जिला महामंत्री सुनील धीमान जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम जहीर पुर यासीन त्यागी हाजी साजिद हाजी सुलेमान नीरज सैनी प्रधान रविंद्र चौधरी प्रधान अजीत सिंह प्रधान नरेश कुमार एडवोकेट डॉक्टर यशपाल त्यागी सुभाष त्यागी हाजी बुद्धू हसन सुधीर चौधरी अरविंद चौधरी ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments