Ticker

6/recent/ticker-posts

पंजाब में सिखों शिवसैनिको में हिंसा सोची समझी राजनीतिक साजिश-डी पी सिंह

डी पी सिंह मेरठ-पंजाब में हुई शिव सेना और सिखों के बीच हिंसा,हिंसा नहीं थी,ये एक सोची समझी राजनीतिक साजिश थी।खालिस्तान मुद्दा वर्षों पहले खत्म हो चुका था।लेकिन गाजीपुर बार्डर, सिधुं बार्डर पर राजनीति ने इसे खड़ा किया ताकि किसानों को कमजोर किया जा सके। अब पंजाब में भी दिल्ली बार्डर किसान आंदोलन वाली रणनीति शुरू हो रही हैं, इसी का परिणाम है सिखों और शिवसैनिकों में हिंसक झड़प।
उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष डी पी सिंह मेरठ ने अपने जारी ब्यान मे़ कहा कि सत्ता तक पहुंचने के लिए हर पार्टी की एक विचारधारा होती हैं,उसी विचारधारा से राजनीतिक दल सत्ता तक पहुंचते है। सत्ता में आने के बाद उनकी विचारधारा दम तोड़ देती है और नई विचारधारा जन्म ले लेती है कि सत्ता पर कैसे काबिज रहा जाये। सत्ता में बने रहने के लिए निरकुंशता दमनकारी नीतियों का सहारा लिया जाता रहा है। अब सत्ता में बने रहने,सत्ता का सुख भोगने,सत्ता का साम्राज्य बढ़ाने का परिणाम ही है पंजाब में शिवसैनिकों और सिखों के बीच हिंसक झड़प। खालिस्तानी विचारधारा को दोबारा जंन्म देना।वरना एक लंबा अरसा हो गया था खालिस्तान को दफन हुए। डी पी सिंह ने कहा हाल में पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित नतीजे आये और आम आदमी पार्टी ने सरकार बना ली। हार से बौखलाई भाजपा ने खालिस्तान मुर्दाबाद का आयोजन कर पंजाब का माहौल खराब करना शुरू कर दिया है। जैसे उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों में भी सत्ता पाने के लिए मुसलमानों को टारगेट किया गया,वैसे ही जहां मुसलमान नहीं है अन्य कौमों को मुसलमान की टारगेट करना शुरू कर दिया है-सीधे कहें तो मुसलमान बना दिया है। हरियाणा का उदहारण देते हुए डीपी सिंह ने कहा कि हरियाणा में मुसलमान नहीं है, वहां जाटों को मुसलमान बना दिया। वहां 36 बिरादरियों में 35 बिरादरी बनाम जाट किया गया। अब शांत पंजाब को सिख और हिंदू बनाया जा रहा है। दरअसल सत्ता को देश,देश के विकास,सामाजिक समरसता से कोई मतलब नहीं होता।भिखारी और व्यवसायी को देश से,अपनी मिट्टी से कोई मतलब नहीं होता,उनका केवल मकसद पूरा होना चाहिए। "RSS" आर एस एस के संस्थापक गोलवरकर जी की विचारधारा को याद करो ,उन्होंने कहा था कि जब कभी सत्ता हाथ लगे तो देश की सारी संपत्ति अपना विश्वसनीय 5-6 पूंजीपतियों को सौंप देना और लंबे समय तक देश में शासन करने के लिए देश की 95 प्रतिशत जनता को गरीब बनाये रखना। वर्तमान में भाजपा इसी लाईन पर चल रही है। जो मैने कहा है इस पर गौर जरूर करें और मुझे अपने विचारों से दुरूस्त करें। हो सकता है मैं गलत हुं।

Post a Comment

0 Comments