पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पृथक राज्य की लड़ाई को तेज करने का निर्णय - भगत सिंह वर्मा
गगन त्यागी
सहारनपुर-आज यहां घंटाघर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व्यापार मंडल कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों और 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए संघर्ष को तेज किया जाएगा और पृथक राज्य निर्माण होने तक पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिम प्रदेश की 8 करोड जनता की उन्नति के लिए और पश्चिम प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की बनाने के लिए और यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए पृथक राज्य जरूरी है।
भगत सिंह वर्मा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों मजदूरों व्यापारियों दुकानदारों बुद्धिजीवियों पत्रकारों वकीलों युवाओं बेरोजगारों और छात्र शक्ति को एकजुट होकर पृथक राज्य के संघर्ष में कूद जाना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लांबा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण हमारे लिए मरण जीवन का प्रशन है इसके लिए अब यहां के लोग कड़े से कड़ा कदम उठाकर पी पी एम एम सुप्रीमो भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में प्रथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण करा कर ही चैन से बैठेंगे।
बैठक का संचालन करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चौधरी गुर्जर ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यह राज्य देश ही नहीं दुनिया में पहले नंबर पर होगा और यहां पर ही व्यक्ति आय दुनिया में सबसे अधिक होगी जिसके लिए आज से संघर्ष तेज कर दिया गया है। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां शिक्षा चिकित्सा की सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी जिसके लिए युवा शक्ति को आगे आकर संघर्ष में भागीदारी करनी चाहिए। क्योंकि पृथक राज्य बनने से युवा शक्ति को ही लाभ होगा।
बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ एस के काकरान मोहम्मद फिरोज खान राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक प्रदेश उपाध्यक्ष मौहम्मद राव रजा प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश महामंत्री मोहम्मद आसिम मलिक ने संबोधित किया।
0 Comments