Ticker

6/recent/ticker-posts

आगामी लोकसभा चुनाव में उतरेगा पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा

आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की पीपीएमएम ने की घोषणा●प्रत्येक सोमवार को पदाधिकारी सुनेगें जनसम्या और करायेगें निस्तारण●निष्क्रिय पदाधिकारियों की होगी छुट्टी गतिशील पदाधिकारियों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

गगन त्यागी/आभास जैन

सहारनपुर।पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों की एक बैठक मोर्चा के व्यापार मंडलके प्रदेश कार्यालय पर आहूत की गयी।जिसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अरविन्दर सिंह लांबा व संचालन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने किया। बैठक में मोर्चा की गतिविधियों को तेज करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तय पाया गया कि आगामी संसदीय चुनाव में मोर्चा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इस अवसर पर नीरज कपिल को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की गई।

 PPMM के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयोजक भारतीय किसान यूनियन वर्मा भगत सिंह वर्मा ने पार्टी के पदाधिकारियों को जनसंपर्क बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं निष्क्रिय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से मुक्त करने की बात कही। उन्होंने कहा प्रत्येक सोमवार को पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहकर लोगों की जन सम्सयाओं को सुनेगें और निस्तारण भी करायेगें। उन्होंने कहा जो लोग आगामी चुनाव लड़ना चाहते है वो अपने अपने क्षेत्रों में काम करे और सदस्यता अभियान चलायें।



   राष्ट्रीय महासचिव PPMM चौधरी रविन्द्र गुर्जर डोंकोवाली ने कहा देश में नफरत की राजनीति उरोज पर है,जो देश के लिए घातक है।इसका डटकर मुकाबला करना होगा। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा भाजपा सरकार में चंद लोग मलाई चाट रहे है। 20 प्रतिशत पूंजिपतियों के हाथ में सारी अर्थव्यवस्था सौंप दी गई है,80 प्रतिशत जनता मंहगाई की मार झेल रही है। भाजपा को सत्ता से दूर करना 80 प्रतिशत जनता की जिम्मेदारी है।


PPMM व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अरविन्दर सिंह लांबा ने कहा देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है,सरकार घाटे को पूरा करने के लिए केवल टैक्स बढ़ाकर पूरा करना चाहती है। जिसके कारण 80 प्रतिशत लोग सामान्य जीवन भी नहीं जी पा रहे है। उन्होंने कहा व्यापारी और किसान देश की आर्थिक रीढ़ है,जो पूरी तरह टूट चुकी हैं।

 प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक व नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज कपिल PPMM ने कहा भाजपा शासित प्रदेशों में नफरत की आंधी चलाई जा रही है। लोगों के दिलों में ज्हर भरा जा रहा है।जो समाज और देश के लिए घातक है। उन्होंने संयुक्त ब्यान में कहा अब PPMM के कार्यकर्त्ताओं पर जिम्मेदारी आ गयी है,वो समाज को जोड़ने का काम करें।

   भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रवक्ता अशोक मलिक ने कहा भाजपा  समाज में दूरियां, समाज में असमानता पैदा कर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। उसे देश में समरसता और विकास से कोई मतलब नहीं। 

बैठक में तय पाया गया कि प्रत्येक रविवार को जनसंपर्क और प्रत्येक सोमवार को मोर्चा के कार्यालय पर जनसम्सयाओं को सुनना और उनका निस्तारण मोर्चा प्राथमिकता से निभायें।

    बैठक में जिला महामंत्री सुनिल धीमान, नेता चौधरी भूपेन्द्र सिंह, व्यापार मंडल के विजेंदर सोनी,लकी पटपटिया,धर्मपाल सैनी,अरूण टोनी,पंकज झबीरन,विनय कुमार झबीरन सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किये।





Post a Comment

0 Comments