Ticker

6/recent/ticker-posts

पृथक पश्चिम प्रदेश की घोषणा ही मिशन-नीरज कपिल

उत्तर प्रदेश के विभाजन के बगैर  विकास की बात करना 8 करोड़ लोगों से धोखा●पृथक पश्चिम प्रदेश की घोषणा ही लक्ष्य-नीरज कपिल


विरेन्द्र चौधरी/नवनीश कुमार

 सहारनपुर। सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कपिल कईं संगठनो और राजनीतिक दलों का सफर करते हुए अब पृथक पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये। उन्हें पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कपिल कहते है,पृथक पश्चिम प्रदेश की घोषणा उनका मिशन है।

एक यूट्यूब चैनल पर अपने इंटरव्यू में नीरज कपिल ने बताया वे एक सामाजिक कार्यकर्ता है,और हमेशा गरीब-मजदूर-किसानों की लड़ाई लड़ते आये है। वंचित और आर्थिक-सामाजिक स्तर पर कमजोर लोगों की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनका मिशन रहा है। 


राजनीतिक जीवन से जुड़े सवाल पर उन्होंने सीधा जवाब ना देकर इतना कहा वो कांग्रेस में रहे है।सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक कार्यकर्ता की शैली में बड़ा अंतर है। नर सेवा नारायण सेवा है,जिसे राजनीतिक जीवन में पूरा करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन सामाजिक संगठन में रहकर आप अपने लक्ष्य को समर्पित होकर कर सकते है।

     एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पूरे देश में सामाजिक असमानता है,पूंजीवादी व्यवस्था हावी है,गरीब और गरीब होता जा रहा है। कुछ समय पूर्व ही छत्तीसगढ़, उत्तराखंड अपने निर्माण के बाद अपनी सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था बदल चुका है। उत्तर प्रदेश की संपूर्ण व्यवस्था को बदलने के लिए अब उत्तर प्रदेश विभाजन जरूरी है। बिना विभाजन के उत्तर प्रदेश के विकास की बात करना पश्चिम प्रदेश के 8 लोगों के साथ धोखा है।

अंत में उन्होंने कहा भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में अब आंदोलन तेज किया जायेगा। मोर्चे के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गली-गली जाकर नुक्कड़ जनसभाएं करेंगें,जनता को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करेगें।



Post a Comment

0 Comments