Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश की करप्ट लेडी ऑफिसर

महिला दारोगा ने दहेज मामले में खुलेआम सड़क पर खड़े होकर ली रिश्वत★एक महिला एसिस्टेंट लेबर कमिश्नर खुलेआम शराब के नशे में★क्या ये ही महिला अधिकारियों का चरित्र विरेन्द्र चौधरी 8057081945 सहारनपुर। एक मां एक बहन एक पत्नी एक देवी,भारत में नारी को इन रूपों में बहुत सम्मान और पूजा योग्य समझा जाता है। लेकिन इस आर्थिक युग में नारी को नौकरियों और व्यवसाय में राजनीति में समानता के अधिकार दिये गये।नारियों ने उस सम्मान को रौंदना शुरू कर दिया है। घटनाक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश जनपद अलीगढ के हाथरस थाने में एक युवक पर ससुराल पक्ष ने दहेज का मुकदमा दर्ज कराया।जिसकी जांच थाने की महिला दरोगा भारती सिंह कर रही थी। भारती सिंह आरोपियों के घर पहुंची और परिवार के लोगों को डराते हुए कहा कि सब जेल जाओगे।परिवार के लोगो ने भारती सिंह को बताया कि दहेज के इस मामले में उन्हें झूठा फसाया जा रहा है। इस पर भारती सिंह ने जेल ना भेजने के एवज में 50000 रूपये की मांग की। सुत्रों का कहना हैं कि मामले में पैसे तय होने के बाद परिवार की एक महिला ने भारती सिंह को पेशगी के 5000 रूपये दिये। महिला दरोगा का दुस्साहस देखिये महिला से भारती सिंह ने खुलेआम सड़क पर 5000 रूपये वसूल कर अपनी जेब में रख लिए। जिस समय भारती सिंह अवैध वसूली कर रही थी,उस समय कैमरा ईमानदारी से अपना काम कर रहा था,जिसने महिला दरोगा की गतिविधियों को कैद कर लिया। भारती सिंह की हरकत की विडियों वायरल होते ही एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया। क्या एक महिला जिम्मेदार अधिकारी का ये ही चरित्र है ?
उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच में शराब के नशे में धूत महिला अधिकारी का वीडियो वायरल हो गया। महिला अधिकारी एसिस्टेंट लेबर कमिश्नर है नाम हैं रचना केसरवानी। घटनाक्रम के अनुसार वायरल वीडियो में रचना केसरवानी एसिस्टेंट लेबर केसरवानी नशे में धूत है।कुछ पुलिसकर्मी उसके आसपास खड़े है,और एक महिला पुलिसकर्मी जबरन उन्हें उनकी कार में बैठा रही है। रचना केसरवानी पद और शराब के नशे में पुलिसकर्मियों को धमका रही हैं। मैडम केसरवानी इतनें नशे मेंं है कि उनसे बोला भी नहीं जा रहा है। आर्थिक युग और महिला समानता के युग में ये है शिक्षित और जिम्मेदार पद पर बैठी महिला का हाल,जिसे अपनी ही होश नहीं। क्या ऐसी चरित्र वाली महिलाओं से आप व्यवस्था और न्याय की उम्मीद कर सकते है। सहारनपुर में भी एक महिला अधिकारी अपनी मनमानी, तानाशाही के कारण अब चर्चा का विषय बनती जा रही हैं। छन-छन के उसके भ्रष्टाचार की कहानी दबी जुबान से सामने आने लगी है।

Post a Comment

0 Comments