Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिम प्रदेश मुद्दा तय करेगा अगले चुनाव में हार-जीत::भगत सिंह वर्मा

सहारनपुर। आज कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुख्य मोर्चा की बैठक हुई बैठक 15 मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता रविंद्र चौधरी गुर्जर और संचालन पूर्व कमांडेंट सीआरपीएफ गगन त्यागी ने किया।


बैठक को संबोधित करते हुए गगन त्यागी ने कहा हम अनुशासन से बंधे हैं और बंधे रहेगें। बार्डर पर तैनाती में हम सब भारतीय होते हैं,आज इस बैठक में शामिल हुआ हुं,तो ये कहना चाहुंगा, अनुशासन में रहकर पश्चिम प्रदेश आंदोलन को तेज करो। क्योंकि ये अधिकार का मामला है। इसमें किसी का निजी हित नहीं है। ये मुद्दा पश्चिम के युवाओं के भविष्य और रोजगार का मुद्दा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष PPMM भगत सिंह वर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश देश नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है, इसलिए इसका विभाजन जरूरी है। उन्होंने बड़ा राज्य होने की समस्यायों से अवगत कराया। उन्होंने कहा पश्चिम प्रदेश मुद्दा अगले चुनाव की हार जीत तय करेगा। 

 

चौधरी रविन्द्र गुर्जर ने संचालन करते हुए कहा पश्चिम प्रदेश जाटों, गुर्जरों, यादवों, पंजाबियों, बनियों का मामला नहीं है। ये पूरी बिरादरियों और समाज के विकास का आंदोलन है।

सरदार गुरविंदर सिंह ने कहा आज देश को धार्मिकता, सम्प्रदायों में बांटा जा रहा है।ये राजनीति चरित्र के गिरावट की परिकाष्ठा है। आपको तय करना है आपको आने वाली पीढ़ियों का चाहिए या।।।।।


सुशील धारकी जिला अध्यक्ष  पीपीएमएम ने कहा हद हो गयी किसानों के शोषण की। हमें मंदिर मस्जिद नहीं गन्ने का रेट ६०० रूपये और नकद भुगतान चाहिए। उन्होंने कहा मेरा नेता जाट किसान है,वो गुर्जर नहीं जो विधायक होने के बाद किसानों की बात नहीं कर रहें।

Post a Comment

0 Comments