Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश में भी हो टोल टैक्स फ्री नहीं तो पीपीएमएम करेगा आंदोलन

 मध्य प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में भी हो टोल फ्री-नहीं तो करेंगे आंदोलन-विरेन्द्र चौधरी

गगन त्यागी


सहारनपुर। मध्य प्रदेश सरकार ने 1119 किमी सड़कों पर बने 13 टोलों पर नीजि वाहनों के लिए टोल टैक्स फ्री कर दियें है। निजी वाहनों से अब टोल नहीं वसूला जाएगा। अब वहां केवल वाणिज्यिक वाहनों से ही टोल वसूला जाएगा।



पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा जब मध्यप्रदेश में नीजि वाहनों का टोल फ्री हो सकते हैं तो उत्तर प्रदेश में क्यूं नहीं। विरेन्द्र चौधरी ने कहा निजी वाहनों पर पूरे देश में टोल फ़्री होने चाहिए। उन्होंने कहा वर्तमान में सभी वाहनों से रजिस्ट्रेशन के समय ही रोड़ टैक्स वसूल लिया जाता है। इसलिए टोल टैक्स पर वसूली बंद होनी चाहिए।

विरेन्द्र चौधरी ने कहा अगर उत्तर प्रदेश में टोल वसूली बंद नहीं हुई तो इसके लिए आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे लोग टोल टैक्स के खिलाफ जागरूक हो और मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में टोल टैक्स हटाओ आंदोलन का हिस्सा बनें।

Post a Comment

0 Comments