Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्य विकास अधिकारी ने किया औचक गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने किया गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण :: कोठडी बहलोलपुर स्थित तालाब अमृत सरोवर तालाब के रूप में होगा विकसित

विरेन्द्र चौधरी

  सहारनपुर।मुख्य विकास अधिकारी श्री विजय कुमार द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल सहारनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। गौ आश्रय स्थल पर कुल 116 गौवंश (74 नर $ 42 मादा) का भरण पोषण किया जा रहा है। गौ आश्रय स्थल पर कुल 852 कंुतल भूसे का भण्डारण किया गया है। जिसमें 624.9 कुंतल क्रय किया गया है एवं 227.75 कुंतल दान से प्राप्त किया गया है। गौ आश्रय स्थल पर 06 बीघा हरा चारा बोया गया है। स्वच्छ पेयजल हेतु सबमर्सिबल पम्प एवं हरा चारा काटने की मशीन उपलब्ध है। गौवंश की चिकित्सा व्यवस्था ठीक पाई गयी। आश्रय स्थल पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वर्ष भर हरा चारा प्राप्त करने हेतु चरागाह की भूमि पर हाइब्रिड नैपियर लगाने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के समय पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 धर्मराज वर्मा, ग्राम सचिव श्री राजीव कुमार, ग्राम प्रधान श्री सुभाष चन्द सैनी एवं गौ सेवक उपस्थित थे।

इसी के साथ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकासखण्ड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत कोठडी बहलोलपुर स्थित तालाब का अमृत सरोवर तालाब के रूप में विकसित किये जाने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में तालाब अमृत सरोवर तालाब के रूप में विकसित किये जाने हेतु उपयुक्त पाया गया। मौके पर उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी मुजफ्फराबाद को तालाब पर तत्काल कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होने ग्राम में स्थित जैव विविधता पार्क का निरीक्षण करने के उपरान्त इस पार्क को वृक्षारोपण कर पुनर्जीवित करने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये। उन्होने संहसरा नदी के किनारे ग्राम समाज की भूमि पर वृक्षारोपण कर अमृत वाटिका बनाये जाने के निर्देश दिये।

श्री विजय कुमार द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल कलसिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा गौशाला में भूसे की उपलब्धता, दान में प्राप्त भूसे की स्थिति तथा भूसा भण्डारण की व्यवस्था की जानकारी की गयी। उनके द्वारा पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं के स्वास्थ्य की समुचित देखरेख तथा सचिव को पशुओं को हरा चारा, चोकर की पर्याप्त व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये।


निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी मुजफ्फराबाद श्री कौशल कुमार सिंह, ग्राम प्रधान श्री कंवरपाल, तकनीकी सहायक श्री अश्वनी कुमार एवं ग्राम पंचायत सचिव श्री अजीत कुमार उपस्थित थे।

सहयोग सूचना विभाग 



Post a Comment

0 Comments