Ticker

6/recent/ticker-posts

हर घर में फहरेगा तिरंगा 11 अगस्त से 17 अगस्त तक,झंडा संहिता का करना होगा पालन

 हर घर तिरंगा कार्यक्रम के कार्यान्वयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित--झंडा संहिता का पालन करते हुए फहराया जायेगा तिरंगा 

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर।
जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम देशभर में गरिमामय रूप से मनाया जाएगा। उन्होने झण्डा फहराने के नियमों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में झण्डा सम्मान के साथ झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराया जाएगा। झण्डा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर की तरफ होनी चाहिए। झण्डे को यदि सरकारी परिसर में फहराया है तो सूर्योदय के उपरान्त ध्वजारोहण किया जाना चाहिये तथा सूर्यास्त के साथ ही सम्मान के साथ इसे उतारना चाहिए।



उन्होने कहा कि दिनांक 11 से 17 अगस्त, 2022 तक निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाये जाने वाले झण्डों को उक्त समयावधि के उपरान्त आदर भाव के साथ उतार कर सुरक्षित रखा जायेगा। झण्डा उतारने के बाद किसी भी नागरिक के द्वारा इसे फेंका नहीं जायेगा। उसे सम्मान के साथ फोल्ड करके रखा जाना चाहिए। विशेष परिस्थितियों में झण्डा रात्रि में फहराया जा सकता है। हर घर पर झण्डा विधिवत तरीके से लगाया जाना चाहिए। आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा।
जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के कार्यान्वयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गयी है जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष होंगे। उन्होने कहा कि समिति में नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी, प्राचार्य आईटीआई, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र आदि सदस्य तथा जिला पंचायतीराज अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।


Post a Comment

0 Comments