Ticker

6/recent/ticker-posts

6 लाख से अधिक घरों में फहरेगा तिरंगा

 हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत झण्डा निर्माण समूहों का गठन होगा--06 लाख से अधिक घरों में फहराया जायेगा तिरंगा

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जानकारी देते हुए स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु की जाने वाली कार्यवाहियों के बारे में बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से क्रियान्वित किया जायेगा। उन्होने कहा कि वाणिज्यिक एवं व्यावसायिक समूहों एवं संगठनों को उनकी सहभागिता एवं तिरंगा झण्डा बनवाने के लिए सी0एस0आर0 संसाधनों को उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रेरित किया जाये।


श्री अखिलेश सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित विभाग द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा नलकूपों इत्यादि पर झण्डा फहराने हेतु प्रेरित किया जाए। जनपद के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में झण्डा के वतिरण एवं बिक्री हेतु केन्द्रों को चिन्हित कर जनपद की समस्त सरकारी राशन की दुकानों को झण्डा वितरण एवं बिक्री केन्द्र के रूप में प्रयोग किया जाये। झण्डों के निर्माण हेतु स्वयं सहायता समूहों को सम्मिलित करते हुए झण्डा निर्माण समूहों का गठन किया जाये। परिवहन निगम की समस्त बसों, निजी बसों, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तथा सरकारी वाहनों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश स्टीकर अथवा अन्य माध्यम से लगाया जाये। सभी प्राथमिक/माध्यमिक स्कूलों में पैरेन्ट-टीचर मीटिंग के माध्यम से कार्यक्रम के संबंध में भी सभी को जानकारी दी जाये।

Post a Comment

0 Comments