Ticker

6/recent/ticker-posts

भूमि अधिग्रहण में किसानों को एक समान मुआवजा नहीं दिया गया तो होगा बड़ा आंदोलन -- रविन्द्र गुर्जर

 भूमि अधिग्रहण में किसानों को एक समान मुआवजा नहीं दिया गया तो बड़ा आंदोलन होगा -- 25 जून सहारनपुर से भूमि अधिग्रहण और किसानों की समस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन का आगाज- चौधरी रविंद्र  गुर्जर

विरेन्द्र चौधरी

सहारनपुर। देवबंद-आज यहां ग्राम बिलासपुर में किसानों की एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय सह संयोजक रविंद्र चौधरी गुर्जर ने कहा कि आर्थिक आजादी और किसानों की समस्याओं को हल कराने के लिए किसानों मजदूरों गरीबों और युवा शक्ति को आगे आकर बड़ा संघर्ष करना होगा। 


बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी रविंद्र गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार रेल कॉरिडोर हाईवे आदि कार्यों में हो रहे भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा अन्नदाता किसानों को नहीं दिला रही हैं। सहारनपुर के किसानों सबसे कम मुआवजा दिया जा रहा है जिसे सहारनपुर के किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा सहारनपुर के किसानों को शामली बागपत मुजफ्फरनगर जिलों के किसानों के बराबर मुआवजा दिलाने के लिए और किसानों की समस्याओं को हल कराने के लिए 25 जून से सहारनपुर से बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। 11 जुलाई को देवबंद में पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों के किसानों का जमावड़ा होगा और सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। 

किसान यूनियन वर्मा नेता चौधरी रविंद्र  गुर्जर ने कहा कि दिल्ली देहरादून हरिद्वार हरित कॉरिडोर हाईवे में किसानों  को कम जमीन का मुआवजा दिया जा रहा है जबकि मौके पर उनकी जमीन अधिक है। हाईवे के कर्मचारी अधिकारी तहसील और प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मुआवजा दिलाने में दोनों हाथों से अन्नदाता किसानों को लूट रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविंद्र चौधरी गुर्जर ने 25 जून को सहारनपुर कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। 

बैठक की अध्यक्षता चौधरी नीटू सिंह ने की और संचालन चौधरी महकार सिंह ने किया। बैठक में सिताब सिंह विजेंद्र सैनी सत्यपाल सिंह सुखपाल सिंह भूप सिंह अनुज कुमार मानसिंह चौधरी मांगेराम सतीश कुमार प्रधान सुशील कुमार जयकुमार सचिन कुमार अशोक कुमार वीर सिंह आनंद सिंह आदि ने भाग लिया।

सनद रहे 11 जौलाई की रैली को सफल बनाने हेतु PPMM व BKU VERMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा व राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रविन्द्र गुर्जर गांव गांव धुंआधार प्रचार में जुटे हैं।



Post a Comment

0 Comments