Ticker

6/recent/ticker-posts

नुपुर के ब्यान के बाद हिंसा गंभीर जांच का विषय -- डी पी सिंह

 नुपुर शर्मा को पार्टी से निकाल देने अलग अलग प्रदेशों में मुकदमे दर्ज होने के बावजूद पत्थरबाजी, हिंसा एक रणनीति का हिस्सा है और गंभीर जांच का विषय भी--देवेन्द्र पाल सिंह

विरेन्द्र चौधरी 

मेरठ। देवेन्द्र पाल सिंह "D P SINGH" एक आम नागरिक ने कहा आज देश में राजनीति चरित्रहीन हो गई है। एक तरफ आप कुछ बोले तो आप साम्प्रदायिक हो गये। दूसरी और कोई आप पर पत्थर फेंके तो अभिव्यक्ति की आजादी। उन्होंने कहा अब सभंलने की आवश्यकता है वरना हिंदूओं का आखिरी शाशन होगा।



एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा भाजपा की प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने टीवी चैनल पर डिबेट में जो भी कहा वो हदीस के हवाले से कहा गया। अगर किसी को आघात पहुंचा है तो उसके लिए उसने माफी मांग ली, भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सजा दी। एक सीनियर महिला लीडर को पार्टी से निकाल दिया। नुपुर शर्मा के खिलाफ कईं प्रदेशो में मुकदमे लिखे गये है। फिर ऐसे में हिंसा की क्या आवश्यकता थी। आप पत्थर बाजी करते हैं ऊपर से कहते हैं,एकतरफा कार्रवाई हो रही है।

  उन्होंने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि आपके लीडर टीवी डिबेट में बहुत कुछ कह जाते हैं, हिंदू कभी विरोध नहीं करता।कभी पत्थरबाजी नहीं करता। नुपुर शर्मा ने ब्यान के बाद माफी मांग ली। पार्टी ने अपने स्तर से कार्यवाही कर दी। लेकिन आपको तो पत्थर चलाने थे,वो भी पुलिस पर। ये कैसा लोकतंत्र है,आप कानून हाथ में ले लें, पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिस पत्थर खाकर जख्मी होती रहे, कुछ ना बोले। तो लोकतंत्र है। पुलिस हिंसा के बाद कार्रवाई करें तो लोकतंत्र की हत्या। आप देश में रहकर देश का कानून ना माने ये सब क्या है?

उन्होंने बताया कि हाल ही में एक मुस्लिम देश में कुछ भारतीय मुसलमानों ने नुपुर को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के तुरंत बाद वहां की सरकार ने कहा तुरंत भारत लोट जाएं। वहां क्यूं नहीं चलाये पत्थर।

 डी पी सिंह ने कहा नुपुर शर्मा को लेकर हिंसा, पत्थरबाजी पूरी तरह एक साज़िश है,सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। देश में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है।ये साज़िश कौन कर रहा है,ये गंभीर जांच का विषय है। उन्होंने कहा अभी भी समय है आपको एक हो जाना चाहिए वरना हिंदूओं का ये आखिरी शाशन होगा।

Post a Comment

0 Comments