Ticker

6/recent/ticker-posts

शिवालिक वन प्रभाग में दस लाख से अधिक पौधों का किया जाएगा वृक्षारोपण--वृक्षारोपण बनेगा जन आंदोलन

 जनपद के शिवालिक वन प्रभाग में दस लाख से अधिक पौधों का किया जाएगा वृक्षारोपण--वृक्षारोपण बनेगा जन आंदोलन--जिलाधिकारी ने इस अभियान में जनपदवासियों से बढ-चढ कर हिस्सा लेने की अपील की

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर।जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह के निर्देशों के अनुपालन में जनपद सहारनपुर में शिवालिक वन प्रभाग के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में वर्षाकाल के लिए 1069942 पौधारोपण का अनन्तिम लक्ष्य आवंटित किया गया, जिसके क्रम में इस वन प्रभाग के अन्तर्गत 971.50 हे0 क्षेत्रफल में 78 स्थलों 809800 पौधारोपण एवं 263400 बीज बुआन सहित कुल 1073200 वृक्षारोपण किया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने में सबकी सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। इस अभियान को जन मानस से जोडने के लिए मीडिया बंधुओं से सहयोग की अपील की। उन्होने बताया कि जन जागरूकता हेतु मीडिया एवं सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए इस कार्यक्रम की ब्राण्डिंग की जायेगी। जनपदवासियों से जनपद को हरा-भरा बनाने के लिए बढ-चढ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया।  


प्रभागीय वनाधिकारी शिवालिक वन प्रभाग श्वेता सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवालिक वन प्रभाग के अन्तर्गत 06 विभागीय पौधशाला स्थापित है, जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रजातियां बरगद, पीपल, नीम, खैर, अर्जुन, इन्द्रजौ, गुटैल, जामुन, कंजी, कंजू, लिसौडा, आवंला, शीशम, सहजन, अमलतास आदि उपलब्ध है। वन विभाग गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 जुलाई 2022 से 07 जुलाई 2022 तक वन महोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। शिवालिक वन प्रभाग द्वारा वन महोत्सव के अवसर पर बरगद, पीपल, नीम, खैर, इन्द्रजौ, गुटेल कंजी, कंजु, शीशम, विभिन्न प्रजाति का पौध रोपण किया जायेगा तथा वन्य जीवों को दृष्टिगत रखते हुए, जामुन, आंवला, अमरूद, बेहडा, लिसौडा आदि फलदार तथा हाथी के लिए बांस व रोहिणी आदि पौधों का रोपण विशेष रूप से किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments