Ticker

6/recent/ticker-posts

घर-घर जाओ::भगत सिंह वर्मा:: आज़ादी बकरी का बच्चा नहीं--विरेन्द्र चौधरी

आम आदमी की जनसमस्याओं को उठायें और उनका समाधान करायें - भगत सिंह वर्मा ★ आजादी घर बैठकर नहीं मिलती-विरेन्द्र चौधरी ★ 


आभास जैन/अभिषेक जैन


सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के आवास पर पदाधिकारियों ने मुलाकात कर मिशन पश्चिम प्रदेश को गति देने के लिए दिशानिर्देश लिए।



PPMM के पदाधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर पश्चिम प्रदेश मुद्दे पर चर्चा करें। वर्मा ने कहा आप लोगों की व्यक्तिगत और सामूहिक समस्यायों को उठायें और उनका समाधान करायें। उन्होंने कहा आप जिस भी व्यक्ति से मिले उससे कम से कम एक या दो मिनट पश्चिम प्रदेश के फायदों को लेकर चर्चा जरूर करें। उन्होंने कहा चर्चाओं से ही आंदोलन को बल मिलेगा।

मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता अपने अपने घरों पर एक एक बैनर, पोस्टर और घर पर झंडा जरूर लगाएं,ताकि लोगों में संगठन का प्रचार हो और लोग अपनी समस्यायों को लेकर आप तक पहुंच सके। विरेन्द्र चौधरी ने कहा आज़ादी कोई बकरी का बच्चा नहीं है,जिसे भाग कर आप उठा लेंगे। आज़ादी के लिए सड़कों पर आंदोलन करना होगा। 

पश्चिम प्रदेश के लिए चिंतक और वरिष्ठ समाजसेवी गगन त्यागी ने कहा कि अगर आप अपने क्षेत्र में पश्चिम प्रदेश की चर्चा करते हैं तो भले ही लोग आपके विरोध में खड़े हो, लेकिन लोगों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है। आपका पश्चिम प्रदेश मिशन चर्चा में आ जाता है। उन्होंने चर्चा करने को अहम काम बताया। उन्होंने कहा हम किसी पार्टी विरोधी नहीं हैं,हम अखंड भारत के पक्षधर हैं। पश्चिम प्रदेश हमारा हक है। न्याय और हक की लड़ाई लड़नी चाहिए।

मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव व भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता चौधरी रविन्द्र गुर्जर ने कहा संगठन के सभी लोगों को जन-जन की आवाज बनना है। ये ही एक रास्ता है आंदोलन को गतिमान बनाने का। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर जोर दो, भाजपा सोशल मीडिया के माध्यम से ही सत्ता में आती है। उन्होंने कहा जो युवा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं उन्हें पश्चिम प्रदेश और उनके भविष्य के लाभों से अवगत करायें, युवा एक्टिव हो गया तो युवा ही आपको आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर कर देगा।

प्रदेश महामंत्री PPMM आसिम मलिक ने कहा आंदोलन को गतिमान बनाने के लिए जरूरी है, खुद गतिमान हो जाओ। आपस में सभी पदाधिकारी एक दुसरे से प्रतिदिन जानकारी ले कि उन्होंने संगठन के लिए आज नया क्या किया। आपसी तालमेल और वार्ता चाहे फोन से ही हो, जरूरी है।

एडवोकेट और रिटायर्ड बैंक मोर्चा के जिला महामंत्री व सलाहकार चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने कहा आप बोलना सीखिए,चौक पर जोर जोर से बोलकर मिशन की चर्चा करें, हो सकता है आज लोग आपको बेवकूफ कहें,कल ये ही लोग आपके समर्थन में खड़े होंगे। उन्होंने कहा आप संयम रखते हुए शब्दों का प्रयोग करें, देखें, समीक्षा करें कितने लोगों ने आपके बाद आगे चर्चा शुरू की।

व्यापार मंडल पीपीएम एम सरदार अरविन्दर सिंह लांबा ने कहा व्यापारी और किसान देश दुनिया की आर्थिक जड़ है। सभी पदाधिकारी इन दोनों की समस्यायों को सुनें,उनकी प्रोब्लम को सोल्व करायें, आंदोलन अपने आप गतिशील हो जायेगा।

इस अवसर पर सुशील धारकी जिलाध्यक्ष, सुनील धीमान जिला महामंत्री, लकी पटपटिया,मोनु मिस्त्री, जयदेव सिरसली, राहुल त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Post a Comment

0 Comments