Ticker

6/recent/ticker-posts

क्या जावेद पंप की बेटी भी प्रयागराज हिंसा में शामिल थी जावेद पंप का मकान हुआ जमींदोज

प्रयागराज हिंसा के मास्टर माइंड के घर पर चला बुलडोजर -- मकान हुआ जमींदोज -- क्या जावेद पंप की बेटी भी हिंसा में शामिल थी

विरेन्द्र चौधरी 

प्रयागराज। नुपुर शर्मा के विवादित ब्यान के बहाने प्रयागराज को हिंसा में झोंकने वाला जावेद पंप ही नहीं उसकी बेटी भी हिंसा में शामिल थी। पुलिस को ऐसे इनपुट मिलें हैं।


समाचार के अनुसार पिछले जुमेरात को नमाज़ के बाद अचानक भीड़ बाजार में आकर प्रदर्शन करने लगी। अचानक प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रयागराज में जमकर तोड़फोड़ व पत्थर बाजी शुरू हो गई। जिसमें कईं पुलिस के जवान भी घायल हो गये। इस हिंसा के पीछे जावेद पंप मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। एस एस पी प्रयागराज के अनुसार जावेद पंप की बेटी भी हिंसा में शामिल थी। योगी सरकार ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान में आये उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।



आज प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने हिंसा के मास्टर माइंड जावेद पंप के घर को ध्वस्त कर दिया। इस संबंध में हिंसा के होते ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था जो दंगाई है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जायेगा। हाल में जिला प्रशासन द्वारा जांच करने पर पता चला कि जावेद पंप का मकान बिना नक्शे के बनाया गया था। इस पर उनके मकान पर विकास प्राधिकरण द्वारा एक नोटिस चस्पा किया गया था। आज विकास प्राधिकरण ने भारी पुलिस बल को लेकर जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चला कर जमींदोज कर दिया। बताया जा रहा है हिंसा के बाद जावेद पंप का नाम सामने आने पर ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई की गई। जावेद पंप का मकान जेके आशियाना में था।

जावेद पंप का घर जो हुआ जमींदोज 

ध्वस्तीकरण के बाद जो खास बात सामने आई है उसके अनुसार उनके घर से आपत्तिजनक पोस्टर और झंडे बरामद हुए हैं।सुत्रो का कहना है कि जावेद पंप के यहां से प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के झंडे भी बरामद किये गये है।  बताते चलें कि जावेद पंप की बेटी भी हिंसा में शामिल है जो जेएनयू दिल्ली की छात्रा है। जांच के बाद पुलिस जेएनयू दिल्ली भी जा सकती है। सनद रहे योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेशों के बाद 91 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।जो अभी जारी है। जावेद पंप को सोशल एक्टिविस्ट बताया जा रहा है

इस वीडियो को जरूर देखें 

प्रयागराज हिंसा में बताया जा रहा है पत्थर बाजी में एक बड़ी संख्या ऐसे युवाओं की थी,जो नाबालिग थे। जाहिर है उन्हें और उनके अभिभावकों को मनोवैज्ञानिक रूप से प्रभावित किया गया होगा।उन बच्चों के भविष्य की परवाह किए बिना उन्हें हिंसा की आग में झोंक दिया। पुलिस को इनपुट मिलें हैं उसकी बेटी जो जेएनयू दिल्ली की छात्रा है वो भी हिंसा में शामिल थी। जावेद पंप ने अपने स्वार्थों के चलते सैकड़ों घरों को बर्बाद कर दिया। जब फाइनल रिपोर्ट के बाद उसकी बेटी पर कार्रवाई होगी,तब जावेद पंप क्या करेगा। ये अपने आप में बड़ा सवाल है।

Post a Comment

0 Comments