Ticker

6/recent/ticker-posts

११ जौलाई को सरकार से आर-पार लड़ाई का ऐलान -- भगत सिंह वर्मा

पृथक पश्चिम प्रदेश और किसानों की समस्याओं को लेकर 11 जुलाई को सरकार से आर पार की लड़ाई होगी - भगत सिंह वर्मा

भूपेन्द्र सिंह 

देवबंद-आज यहां ग्राम सुहागनी में एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार लगातार अन्नदाता किसानों की घोर उपेक्षा कर रही हैं और साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता के साथ अन्याय कर रही है उन्हें जानबूझकर उनके हकों से वंचित किया जा रहा है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यह कानून व्यवस्था चौपट हो गई है पूरा प्रदेश गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार और व्यवस्था की चपेट में है इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ भाजपा की योगी सरकार घोर अन्याय कर रही है किसानों को उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी नहीं दिलाये जा रहे हैं। 


भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ना उत्तर प्रदेश के आर्थिक रीढ़ है गन्ने की लागत ₹ 450 कुंतल आ रही है। जबकि प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को मात्र ₹350 कुंटल भी समय से गन्ना किसानों को भुगतान नहीं दिला पा रही है। भगत सिंह वर्मा ने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पृथक पश्चिम निर्माण कराने महंगाई भ्रष्टाचार रोकने बिजली की समस्या हल कराने प्रदेश के गन्ना किसानों को चीनी मिलों से 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान दिलाने और पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज दिलाने और गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल कराने के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन वर्मा 11 जुलाई 2022 को देवबंद में प्रदेश सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेगी। इसकी तैयारियां अभी से गांव गांव पंचायत करके की जा रही है। 

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव ऋषि पाल प्रधान ने की और संचालन जोगिंदर सिंह ने किया। बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉक्टर जय भगवान सिंह जिला मंत्री रुचीन कुमार महिपाल सिंह प्रधान रफल सिंह चेतन कुमार चौधरी कालू सिंह चौधरी जगपाल सिंह सतीश कुमार अनिल कुमार अमित चौधरी मांगेराम सुधीर चौधरी अरविंद चौधरी नरेंद्र सिंह नीतू प्रधान आदि ने भाग लिया।




 

Post a Comment

0 Comments