Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा सरकार के खिलाफ देवबंद चलो PPMM और BKU VERMA की विराट रैली

सरकार के खिलाफ देवबंद चलो PPMM और BKU VERMA  की विराट रैली--बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी किसानों की समस्यायों को लेकर PPMM और BKU VERMA की विराट रैली, रैली को संबोधित करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा

विरेन्द्र चौधरी/गगन त्यागी

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के नगर कार्यालय पर ११ जौलाई को देवबंद विराट रैली को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज कपिल व संचालन मंसूर मलिक ने किया। 


इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा हम बढ़ती हुई मंहगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्यायों को लेकर आगामी ११ जौलाई को देवबंद में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन वर्मा के संयुक्त तत्वावधान में विराट रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए रैली सफल बनाने के लिए जन संपर्क में जुटे।

मलिक ने बैठक को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भाजपा की केंद्रीय व उत्तर प्रदेश सरकार से गरीब मजदूर किसान सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा अन्य प्रदेशों के मुकाबले बिजली के दाम अधिक है। उदाहरण देते हुए कहा जिस गरीब के घर में एक बल्ब और एक पंखा है,उसका भी हजार के लगभग बिल आता है। घरेलू गैस कनेक्शन पर लेट बढ़ने से गृहणियों में रोष है। किसानों को गन्ना भुगतान समय पर नहीं हो रहा है,देश की आर्थिक रीढ़ कहे जाने वाले किसान खुद आर्थिक रूप से टूट गये है। लेकिन सरकार को किसी की समस्यायों से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा ऐसा लगने लगा है जैसे भाजपा सरकार देश के नागरिको को नागरिक नहीं समझती है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल ने कहा देश का नागरिक बढ़ती मंहगाई से परेशान हैं। हाल में बढ़ाये गये गैस सिलेंडर पर पैसों से आम आदमी में रोष है और सरकार लापरवाह। उन्होंने कहा किसानों गरीब मजदूर और आम आदमी भाजपा सरकारों से त्रस्त है। प्रदेश में सरकार भय का माहौल बना रही है। इन सब समस्यायों को केन्द्रित कर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा ने ११ जौलाई को देवबंद में विशाल जनसभा का आयोजन किया है। आप सभी का दायित्व है रैली को सफल बनाने के लिए अपने अपने साथियों के साथ रैली में पहुंचकर भगत सिंह वर्मा को सुनें।

इस बैठक में मुख्य रूप से हाजी सुलेमान,गौरव त्यागी, जितेन्द्र सिंह, सुमित वर्मा, अभिषेक कुमार, संदीप जायसवाल, दिनेश, सलमान,अजय सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



Post a Comment

0 Comments