संविधान में कहा गया अगर प्रदेश की जनसंख्या दो-ढाई करोड़ से अधिक है तो आपको न्याय नहीं मिल सकता--विरेन्द्र चौधरी पृथक पश्चिम प्रदेश को लेकर जो फैलाते हैं भ्रम उनके निजी हित है -- गगन त्यागी 750 किमी दूर बैठकर सत्ता आपके साथ न्याय नहीं कर सकता --राव रज़ा
D P SINGH
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के वरिष्ठ सलाहकार गगन त्यागी के पाश्र्वनाथ प्लाजा स्थित कार्यालय पर हुई। जिसकी अध्यक्षता सुधीर त्यागी व संचालन राव रज़ा प्रदेश अध्यक्ष ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा PPMM के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि 14 जौलाई को मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन वर्मा BKU VERMA के संयुक्त तत्वावधान में देवबंद में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में विराट रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसान मजदूर गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों की आर्थिक समस्यायों व पृथक पश्चिम प्रदेश को लेकर आवाज बुलंद की जायेगी। एक सवाल के जवाब में विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश की मांग हमारे व्यक्तिगत विचार नहीं है,यह वक्त की मांग है। उन्होंने कहा आज़ादी से पहले गोलमेज सम्मेलन लंदन में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद ने उठाई थी। देश का संविधान भी कहता है अगर दो-ढाई करोड़ संख्या से अधिक का प्रदेश होगा तो जनता को न्याय नहीं मिल सकता। उत्तर प्रदेश तो 24 करोड़ का है।ऐसे में आप न्याय की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। इसलिए भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में संगठित होकर आंदोलन को तेज करना होगा।
पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता व सलाहकार गगन त्यागी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जो लोग पृथक पश्चिम प्रदेश को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं उनके अपने निजी हित है। अगर पृथक पश्चिम प्रदेश बनने से भारत को बांटने की बात है तो वे जवाब दें कि उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बनने से क्या भारत टूट गया। गगन त्यागी ने कहा उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बनने के बाद चारों प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं, विकास में उत्तर प्रदेश से कहीं बहुत आगे है। उन्होंने कहा आप लोग जनता के बीच जाकर संपर्क करें और पृथक पश्चिम प्रदेश के निर्माण से होने वाले लाभों को बतायें और आम आदमी को मनोवैज्ञानिक रूप से आंदोलन के लिए तैयार करें।
प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राव रज़ा ने कहा कि पश्चिम प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत और तमाम कुदरती संसाधनों के बावजूद पिछड़ेपन का शिकार है। इसके कारण प्रदेश का बड़ा होना है। आपके शहर से 750 किमी दूर बैठकर सत्ता और प्रशासन आपके साथ न्याय नहीं कर सकता। राव रज़ा ने कहा जब तक आप बंटे हुए हैं तब तक पृथक प्रदेश निर्माण एक सपना ही रहेगा। उन्होंने कहा अगर आप अपनी आने वाली पीढ़ियों को आर्थिक आज़ादी और शांतिपूर्ण बेहतर माहौल देना चाहते है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के हाथों को मजबूत करने के लिए आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अनुज त्यागी, राहुल त्यागी, सुधीर त्यागी, नवीन जैन, अभिषेक जैन,विनय कुमार,सतीश शर्मा, उस्मान खान, सरदार अरविन्दर सिंह लांबा प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल, बिजेंद्र सोनी, संदीप जोशी आदि भी मौजूद रहे।
0 Comments