Ticker

6/recent/ticker-posts

धारा विपरित सनसनीखेज करना ही नारी सशक्तिकरण है क्या ? -राजेश आर्य

नारीवाद के नाम पर मनमानी.... ❓धारा से विपरीत कुछ अनोखा या सनसनीखेज करने को ही महिला सशक्तिकरण बताना एक छल  ही है...? 

इन दिनों लीना  मनीमेकलाई अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर चर्चा में है...? वह खुद को डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता के साथ प्रबल नारीवादी भी बताती है...? उनके लिए देवी काली का धूम्रपान करना महिला सशक्तिकरण का पर्याय है...? उन्हीं जैसी नारीवादी छवि वाली नेता महुआ मोइत्रा हैं...? जिन्होंने काली के पोस्टर का समर्थन किया है...? इसके पहले एक और कथित नारीवादी महिला क्षमा बिंदु चर्चा में थी क्योंकि उन्होंने खुद से शादी की थी...? कई समाचार पत्रों ने नारी मुक्ति महिला सशक्तिकरण पितृसत्तात्मक व्यवस्था के मुंह पर तमाचा जैसी उपमाओ से क्षमा बिंदु को महिमामंडित भी किया था...? ऐसा होना स्वाभाविक है...? क्योंकि "मेरा शरीर मेरी पसंद" को नारीवादी मुहिम समझने वालों से इससे अधिक की अपेक्षा भी नहीं की जा सकती...? अपनी मर्जी के नारीवाद को महिला सशक्तिकरण समझना वर्तमान का दुर्भाग्य बन गया है...? इसने नारीवादी आंदोलन के अथक प्रयासों को धूमिल कर उपभोक्तावादी नारीवाद को जन्म दिया है...? इसके तहत पोल डांस से लेकर  नग्न  सेल्फी सिगरेट और शराब पीने को महिला सशक्तिकरण का पर्याय मान लिया गया है...? जो कुछ भी आपको पसंद है उसे करने के लिए सशक्तिकरण तब एक ऐसे आवरण के रूप में उभरा है...? जिसकी चकाचौंध के पीछे अशक्त महिलाएं कहीं लुप्त  सी हो गई हैं...? सशक्तिकरण के इस छंदम रूप की आवाज इतनी तेज है...? कि उन तमाम महिलाओं के स्वर दब गए हैं...? जिन्होंने दशको से पीड़ा और असमानता के दंस झेले हैं.... ❓ 

प्रथम दृष्टि में मेरी मर्जी वाला नारीवाद नकारात्मक प्रतीत नहीं होता...? लेकिन यह एक ऐसा कथित नारीवाद है जो कभी भी महिलाओं की मुक्ति का उल्लेख नहीं करता...? यह सामाजिक परिवर्तन की मांग नहीं करता...? और इसी कारण महिला सशक्तिकरण के अभियान को अप्रत्यक्ष रूप से कमजोर करता है...? अगर कोई  छदम नारीवाद की आलोचना करता है...? तो वह महिला विरोधी करार दिया जाता है...? फ्रॉम शॉपिंग टू नेकेड सेल्फीज हाउ एंपावयरमैट लास्ट मीनिंग लेख में...? हेडली फ्रीमैन में लिखती है कि बीते दिनों मुझे वे चीजें बताई गई जिससे मुझे सशक्त महसूस करना चाहिए...? जैसे नग्न सेल्फी लेना नारीवाद कि अपनी मनचाही परिभाषा गढ़ना और डिजाइनर कपड़े खरीदना...? हेडली  के अनुसार इसके तहत किसी धनाढ्य चर्चित या प्रतिष्ठित महिला का धारा से विपरीत कुछ अलग या सनसनीखेज करना ही सशक्तिकरण है...? अमेरिकी मॉडल किम कार्दशियन का टॉपलेस सेल्फी ट्वीट करते हुए यह दावा करना...? इस तथ्य की पुष्टि करता है कि वह अपनी कामुकता से सशक्त हो रही हैं..? और यह दुनिया भर की लड़कियों और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने का उनका प्रयास है...? उदार नारीवाद की पैरोकार बनी किम कार्दशियन के इस दर्शन का अगर कोई विरोध करता है...? तो उसे एक पुराने हारे हुए व्यक्ति के रूप में बताया जाता है.... जिसने बॉडी शेमिग ( शारीरिक संरचना  का मजाक उड़ाना ) को प्रोत्साहित किया.....❓

 अब अब फ्री द निप्पल कैपैन को भी नारीवादी स्वतंत्रता का सशक्त माध्यम माना जाता है...? इस बारे में नाउमी स्कॉफ खिन्न होकर  लिखती हैं संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत एम्मा वाटसन जिस मुहिम( फ्री का निप्पल) को आप महिला सशक्तिकरण मान रही हैं...? अगली बार यूएन सद्भावना दूत बनकर उस पर भाषण दे...? इसे उपयोग में लाकर देखें..? और यह पता करें कि कितने लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेते हैं....? .❓

दरअसल ऐसे कठोर शब्दों का प्रयोग हर वह संवेदनशील व्यक्ति करना चाहता है...? जो नारीवादी के नाम पर हो रहे आडंबर से आहत है..? पत्रकार सारा दीतुम ने अपनी मर्जी के नारीवाद को खेल के रूप में उजागर किया है...? जहां समूहगत महिलाओं की पीड़ा या शोषण असल मुद्दा नहीं है...? मुद्दा तो उस काल्पनिक नारीवादी आदर्श पर खरा उतरना है...? जो ऊंची हील की सैंडल नग्न सेल्फीऔर पुरुषों के विरुद्ध खड़े होने के इर्द-गिर्द घूमता है...? अपनी मर्जी का नारीवाद वास्तव में केवल विशेष अधिकार प्राप्त अत्यंत मुखर महिलाओं के एक छोटे से समूह को लाभान्वित करता है...? यह धारणा की मनचाही पसंद एक स्वतंत्रता है...? जो सभी के पास है दिखावा मात्र है...? क्योंकि अपनी मर्जी का नारीवाद वास्तव में नारीवाद की वास्तविक विचारधारा के विपरीत है...? निम्न मध्यम वर्ग की कोई भी लड़की सशक्तिकरण या अपनी पसंद के नाम पर..? क्या क्षमा बिंदु की तरह शादी के तामझाम करने का दिखावा कर सकती है....❓ 

 उदार नारीवाद एक भ्रमजाल के रूप में समाज को जकडता जा रहा है...? इसके चलते वे तमाम मुद्दे तो आज भी महिलाओं को दोयम दर्जे पर खड़े किए हुए हैं...? चर्चाओं से विमुख हैं..? इसमें किंचित भी संदेह नहीं यह अपनी मर्जी के नारीवाद ने वास्तविक नारीवाद को कमजोर किया है...? पॉर्नोग्राफी जैसी महिला उत्पीड़न की समस्याएं जब योन मुक्ति के रूप में प्रस्तुत की जाने लगेगी...? तो यह समझना पर्याय है कि हम किस दिशा भ्रम की स्थिति में है....? "फेमिनिज्म फॉर विमेन द रियल रूट टू लिब्रेशन" पुस्तक की लेखिका जूली का मानना है...? कि महिलाओं की नग्न छवियां नारीवाद की अभिव्यक्ति नहीं हो सकती...? नारीवाद सभी महिलाओं की समानता और मुक्ति के लिए एक आवश्यक सामाजिक आंदोलन है...? ने कि केवल कुछ के लिए मनचाहे विकल्पों के बारे में यह चिंता का विषय है...? कि दशकों पूर्व नारीवादी आंदोलन का आरंभ पितृसत्तात्मक व्यवस्था के खात्मे के लिए हुआ था..? वह आज उन्मुक्तता और  स्वच्छदता में अपनी राह तलाश रहा है...? और व्यक्ति विशेष की स्वतंत्रता एवं उन्नति को नारीवाद की सफलता के रूप में प्रस्तुत करने में लगा हुआ है.....❓

स्वतंत्र पत्रकार की कलम से यदि मेरी लेखनी से किसी को आघात लगे तो मैं हृदय से क्षमा चाहता हूं।

Post a Comment

0 Comments