Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक राजीव गुंबर ने क्या मांगा मुख्यमंत्री योगी से

 भाजपा विधायक राजीव गुंबर मिलें मुख्यमंत्री से--अंतरराष्ट्रीम बस अड्डा व सांस्कृतिक अकादमी बनाने की रखी मांग 

विरेन्द्र चौधरी/गगन त्यागी 

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नगर विधायक राजीव गुंबर ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर जनपद मंडल का मुख्यालय है और तीन राज्यों से इसकी सीमाएं मिलती है। जिसके कारण इन राज्यों से बड़ी संख्या में नागरिकों का आवागमन होता है। वर्तमान में शहर के बीच कोई भी बस अड्डा ना होने के कारण यात्रियों को भटकना पड़ता है।

राजीव गुंबर विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि रोडवेज की वर्कशॉप शहर के मध्य में स्थित है। उन्होंने बताया कि शाकुम्भरी आवास योजना की लगभग चौबीस पच्चीस हजार वर्ग मीटर जमींन खाली पड़ी है और दोनों विभागों के बीच हस्तांतरण हो सकता है। दोनों विभागों द्वारा जमीनों का मूल्यांकन भी कराया गया है।

नगर विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा जनपद में एक सांस्कृतिक कला केन्द्र स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में कलाकारों और साधकों से परिपूर्ण होते हुए भी सांस्कृतिक शिक्षा,संसाधन, रोजगार व अंतरराष्ट्रीय कला मंच से वंचित हैं। उन्होंने कहा सहारनपुर और लखनऊ के बीच की दूरी 700 किमी है,इसी कारण कलाकारों और साधकों को लखनऊ आना मुश्किल काम है। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सहारनपुर की कला व सांस्कृतिक प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाते जाने हेतु सरकारी संस्थान वैष्णवी सांस्कृतिक कला केंद्र व संगीत नाटक अकादमी और कथक केंद्र जैसे सरकारी केंद्र स्थापित किए जाने की आवश्यकता है। जिससे इस क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ ही इसी क्षेत्र में रोजगार रोजगार भी उपलब्ध होंगे।

Post a Comment

0 Comments