Ticker

6/recent/ticker-posts

किसान सम्मान रैली सफल-भगत सिंह वर्मा ने चेतावनी दी हक मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा

पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा - गन्ना भुगतान ब्याज गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल लेकर ही चैन से बैठेंगे - भगत सिंह वर्मा •• किसानों मजदूर, जात, बिरादरी, धर्म से ऊपर उठकर संगठित होकर पृथक राज्य और किसानों की लड़ाई के लिए संघर्ष करें--राजबीर सिंह मुडेंट •• पृथक राज्य निर्माण से ही सभी समस्याएं हल हो जाएंगी--चौधरी रविन्द्र गुर्जर

Virendra Chaudhary 

देवबंद जिला सहारनपुर-आज यहां पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में तलहेडी से साखन कला नहर, जामिया तिब्बिया कॉलेज, तलहेडी चुंगी मंगलौर चौकी बस अड्डा होते हुए ट्रैक्टरों कारों मोटरसाइकिलों का काफिला नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय देवबंद पहुंचा। वहां पहुंचने से पहले हजारों किसानों ने जामिया तिब्बिया कॉलेज हाईवे पर कुछ देर के लिए चक्का जाम किया उसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां रैली जनसभा में बदल गई। 

किसान सम्मान रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि किसानों मजदूरों गरीबों वंचितों छोटे व्यापारियों नौजवानों और छात्रों के लिए यह आर्थिक आजादी की लड़ाई है। जब तक पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण नहीं होगा, अग्निपथ योजना समाप्त नहीं होगी, मनरेगा योजना को खेती से नहीं जोड़ा जाएगा, किसानों को कृषि कार्य हेतु निशुल्क बिजली नहीं दी जाएगी, आम लोगों को बिजली के आधे रेट नहीं किए जाएंगे, चीनी मिलों से गन्ना भुगतान व ब्याज अविलंब नहीं मिलेगा, गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल नहीं किया जाएगा और सहारनपुर जिले के किसानों को शामली और मुजफ्फरनगर बागपत के किसानों के बराबर मुआवजा नहीं दिया जाएगा तब तक पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन वर्मा का संघर्ष जारी रहेगा।

 भगत सिंह वर्मा ने कहा कि हम प्रदेश ही नहीं देश के गन्ना किसानों को नकद गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल दिला सकते हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है। देश के किसान और खेती की उन्नति के लिए महान कृषि वैज्ञानिक हरित क्रांति के जनक माननीय डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तत्काल लागू किया जाए। किसान सम्मान रैली को संबोधित करते हुए किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजबीर सिंह मुंडेट ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में देश को उन्नति शील बनाने के लिए चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों पर चलना जरूरी है उनकी सोच से ही देश उन्नति शील हो सकता है। चौधरी राजबीर सिंह मुंडेट ने कहा कि हम पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश और देश में मजबूती से लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। चौधरी राजवीर सिंह मुंडेट ने किसानों मजदूरों से जात बिरादरी धर्म से ऊपर उठकर संगठित होकर पृथक राज्य और किसानों की लड़ाई में संघर्ष करने का आह्वान किया। 

किसान सम्मान रैली को पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय सह संयोजक चौधरी रविंदर गुर्जर ने कहां की पृथक पश्चिम प्रदेश समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पृथक राज्य निर्माण से ही सभी समस्याएं हल हो जाएंगी। 

विशेष -अध्याना नकुड़ से रैली में शामिल होने पहुंचे एडवोकेट श्रवण त्यागी, गगन त्यागी व विकास त्यागी ने कहा हम पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की लड़ाई में पूर्ण समर्पण के साथ शामिल हैं। जल्दी ही नकुड़ ब्लाक के 84 प्रधानों को लेकर अध्याना में एक बैठक करेंगे, जिसमें पृथक पश्चिम प्रदेश मुद्दे पर चर्चा होगी और भगत सिंह वर्मा का जबरदस्त स्वागत किया जायेगा।

रैली को पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राव रजा खान, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल, राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी, प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक, प्रदेश सचिव चौधरी ऋषि पाल प्रधान गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुलविंदर सिंह बंटी, जिला पंचायत सदस्य ओमपाल सिंह प्रधान, कांग्रेस नेता इरशाद सोनी, संयुक्त खेल मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पहलवान पदम राठी, नीरज सैनी प्रधान, रविंद्र चौधरी प्रधान, अरविंद चौधरी जिला उपाध्यक्ष, वसीम जहीरपुर जिला मंत्री, मोहम्मद राशिद यासीन त्यागी सलाहकार, जिला महामंत्री सुनील धीमान, जिला अध्यक्ष सुशील गुर्जर धारकी, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक आदि ने संबोधित किया।

प्रदर्शन किसान सम्मान रैली में हाजी सुलेमान, हाजी साजिद, महबूब हसन, हाजी बुद्धू हसन, विकास चौधरी,अमित चौधरी, आकाश चौधरी, मोहित शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, नाथीराम शर्मा, डॉ पदम सिंह, भगत सिंह भुल्लर, अनिल कुमार प्रधान चौधरी जसवंत सिंह, आदित्य कुमार, सचिन कुमार, रणवीर गुर्जर, नीरपाल सिंह गुर्जर, नरेंद्र सिंह गुर्जर, ऋषि पाल चौधरी, जगपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, महीपाल प्रधान, चौधरी कालूराम, रुचिन कुमार ,आदि हजारों किसानों मजदूरों वंचितों युवाओं और छात्रों ने भाग लिया।


Post a Comment

0 Comments