Ticker

6/recent/ticker-posts

देश की आर्थिक आत्मा अन्नदाता किसानों की समस्यायों के हल होने तक संघर्ष जारी --भगत सिंह वर्मा

 अन्नदाता किसानों की समस्याएं हल होने तक संघर्ष जारी रहेगा••भाजपा की योगी सरकार गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 रुपए कुंटल तत्काल घोषित करें- भगत सिंह वर्मा

विरेन्द्र चौधरी 

देवबंद- आज यहां संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन वर्मा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारी बारिश के बावजूद भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय देवबंद पर जोरदार प्रदर्शन करके 14 सूत्रीय ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम एसडीएम देवबंद दीपक कुमार को सौंपा।

 प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक और पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में अन्नदाता किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि अन्नदाता किसानों के सभी कर्ज समाप्त किए गए किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए मनरेगा योजना को खेती से जोड़कर किसानों को मनरेगा योजना से मजदूर उपलब्ध कराए जाएं किसानों को कृषि कार्य हेतु निशुल्क बिजली दिलाई जाए सभी हाईवे और सड़कों से टोल टैक्स समाप्त करा या जाए। डीजल पेट्रोल और गैस के दाम आधे किए जाएं अग्नीपथ योजना को तत्काल रद्द किया जाए उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान तत्काल दिलाया जाए और पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज उत्तर प्रदेश की 120 चीनी मिलों से 12000 करोड रुपए तत्काल गन्ना किसानों को दिलाया जाए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश के गन्ना किसानों की लागत को देखते हुए गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल भाजपा की योगी सरकार तत्काल घोषित करें। जब तक किसानों की समस्याएं हल नहीं होंगी तब तक पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन वर्मा का संघर्ष जारी रहेगा। 
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि देश को उन्नति शील बनाने के लिए किसानों की क्रय शक्ति को बढ़ा या जाए। भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय सह संयोजक रविंदर चौधरी गुर्जर ने कहा कि भाजपा की योगी प्रदेश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार किसान और गरीब विरोधी हैं इनके खिलाफ सब को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा। 

प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष राव रजा खान, जिला अध्यक्ष सुशील गुर्जर धारकी, प्रदेश सचिव चौधरी ऋषि पाल प्रधान गुर्जर, जिला मंत्री मोहम्मद महबूब हसन, वरिष्ठ भाकियू नेता मोहम्मद वसीम गौड, वाजिद प्रधान, मोहम्मद इश्तियाक, प्रधान मोहम्मद याकूब चौधरी, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद गुलफाम, राव कामिल, हाजी असकाम, मोहम्मद एहतेशाम, मोहम्मद मुखिया त्यागी, मोहम्मद तबरेज, अरुण मलिक, मांगेराम यादव, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर, मीडिया प्रभारी बबलू मलिक, विनोद कुमार, वीरेंद्र सिंह बिल्लू, नवीन रोड, हाजी मन्नान, नीरज सैनी, प्रधान सुधीर चौधरी, डॉक्टर यशपाल त्यागी, सुभाष त्यागी, संजय त्यागी, पप्पू त्यागी, संदीप त्यागी, मांगेराम सैनी आदि ने भाग लिया।


Post a Comment

0 Comments