Ticker

6/recent/ticker-posts

सियासी घमासान खत्म - रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नाते राष्ट्रपति

 श्रीलंका में सियासी घमासान खत्म -- रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नाते राष्ट्रपति - रानिल विक्रमसिंघे रह चुके हैं श्रीलंका के ६ बार प्रधानमंत्री 

विरेन्द्र चौधरी 

कोलंबो। पिछले दिनों श्रीलंका में आर्थिक व सियासी संकट के बीच  वहां के राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे देश छोड़ भाग गये थे। उसके बाद आज वहां नये राष्ट्रपति का चुनाव हो गया है, जिसमें रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। बता दें कि रानिल विक्रमसिंघे ६ बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

 सनद रहे श्रीलंका में काफि समय से राजनीतिक घमासान चल रहा था। जिसके चलते विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। गोटबया राजपक्षे के देश छोड़ने के बाद विक्रमसिंघे कार्यवाहक राष्ट्रपति की भूमिका निभा रहे थे। श्रीलंका में आज राष्ट्रपति का चुनाव होना था। श्रीलंका से मिल रही जानकारी के अनुसार ६ बार प्रधानमंत्री रहे रानिल विक्रमसिंघे ने राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है।अब वे श्रीलंका के नये राष्ट्रपति होगें।

पृथक पश्चिम प्रदेश व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने श्रीलंका में सियासी घमासान खत्म होने और रानिल विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अरविन्द केजरीवाल NEXT प्रधानमंत्री आदित्य गर्ग 

Post a Comment

0 Comments