Ticker

6/recent/ticker-posts

नदियों के डेढे़ मेढें रास्ते को लेकर बोली••••इस्मा जहीर

 जीवनदायिनी के साथ साथ आर्थिक उन्नति का  होती है बड़ा स्रोत्र••••नदियों से हमें यह सीख मिलती है, कि रास्ता कितना भी टेढ़ा मेढ़ा क्यों ना हो--? यदि ईमानदारी के साथ कडा संघर्ष करें, तो मंजिल पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता:--इस्मा जहीर

विरेन्द्र चौधरी/इन्तखाब आज़ाद 

लखनऊ। नदियां जीवनदायिनी के साथ-साथ आर्थिक उन्नति का होती है बड़ा स्रोत। एक तरफ नदियां कृषि में सिंचाई कार्यों के लिए जहां बेहद उपयोगी हैं, वही नदियां अनेक जल जीवो को आश्रय भी देती हैं। नदिया अपने अंदर रह रहे जीवो को भोजन प्रदान करती हैं, तो दूसरी तरफ नदियां यातायात के लिए भी अच्छा साधन है। इसलिए नदियों के महत्व को देखते हुए, हम यह  कह सकते हैं कि नदियां जीवनदायिनी हैं, इनकी साफ-सफाई और सम्मान हर भारतवासी की जिम्मेदारी है।
उपरोक्त बातें तिरंगा शाखा के स्वच्छ सरोवर अभियान के उपरांत लखनऊ में गोमती नदी के कुड़िया घाट पर आयोजित सफाई अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए       आम आदमी पार्टी के खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष इस्मा  जहीर ने कही।  यह बेहद सुंदर कार्यक्रम श्री कायनाथ सिद्दिकी जी के नेतृत्व में समपन्न हुआ। आप नेता इस्मा जहीर  ने कहा कि नदिया खेती के लिए लाभदायक, उपजाऊ, जलोढ़ मिट्टी का उत्तम स्रोत होती हैं। नदिया ना सिर्फ जल प्रदान करती हैं बल्कि घरेलू और औद्योगिक गंदे अवशिष्ठ पानी को भी अपने साथ बहाकर ले जाती हैं। बड़ी नदियों का उपयोग जल परिवहन के रूप में भी किया जा रहा है। नदियों में मत्सय पालन से मछली के रूप में खाद्य पदार्थ भी हमें मिलता है।
आम आदमी पार्टी के खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष इस्मा जहीर कहती हैं कि नदियां हमें आगे बढ़ना सिखाती हैं,इसलिए हमें भी जीवन पथ पर सत्य एवं ईमानदारी की राह पर आगे बढ़ना चाहिए। आप नेता और  खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष इस्मा जहीर कहती हैं, कि आप स्वयं देख सकते हैं कि नदियों को प्रायोजित तरीके से नहीं बनाया जाता, बल्कि नदियां खुद संघर्ष करके अपने रास्ते बनाती हैं। आप लोगों ने देखा होगा, कि टेढ़े मेढ़े अंदाज में संघर्ष करके नदियां अपनी मंजिल तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि नदियों से हमें यह भी सीख मिलती है की रास्ता कितना भी कठिन क्यों ना हो, यदि ईमानदारी के साथ मेहनत की जाए, तो मंजिल पाने से कोई नहीं रोक सकता।
  इस दौरान तिरंगा शाखा द्वारा आयोजित स्वचछ सरोवर अभियान कार्यक्रम में दर्जनों समाजसेवियों ने अभियान को सफल बनाते हुए लखनऊ में गोमती नदी के कुड़िया घाट की श्री कायनाथ सिद्दिकी के नेतृत्व में सफाई की और नदियों के महत्व को समझाया।
देश का पैसा कहां है बता रहे हैं पदम पहलवान 

Post a Comment

0 Comments