नगर विकास मंत्री से किया नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने किया वर्चुअल संवाद--जन शिकायतों के निस्तारण के लिए नयी सेवा 1533 की शुरुआत
विरेन्द्र चौधरी/सुरेन्द्र चौहान
सहारनपुर। नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने बुधवार को प्रदेश स्तर पर जन शिकायतों के निस्तारण के लिए एक और टोल फ्री नयी टेलीफोन सेवा 1533 जनता को समर्पित की। उन्होंने कहा कि सरकार नयी टेक्नॉलाजी के साथ एक मॉडर्न एडमिनिस्ट्रेशन जनता को देने का प्रयास कर रही है। इससे जनता के प्रति जवाबदेही के साथ पूरे शासन में पारदर्शिता और गतिशीलता आयेगी। यह सरकार की ऐतिहासिक और आधुनिक शुरुआत है।
नगर विकास मंत्री ने आशा व्यक्त की कि इससे जनता के प्रति जवाबदेही के साथ पूरे शासन में पारदर्शिता और गतिशीलता आयेगी। उन्होने कहा एक से एक नयी टेक्नीक आ गयी है, इस टेक्नीक का उपयोग हम जनसेवा को सुलभ बनाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि सरकार नयी टेक्नॉलाजी के साथ एक मॉडर्न एडमिनिस्ट्रेशन जनता को देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल, जियो और एयरटेल किसी भी नेटवर्क से 1533 पर मोबाइल या लैंडलाइन से डायल किया जा सकेगा। नगर विकास मंत्री ने सहारनपुर की नव नियुक्त नगरायुक्त गजल भारद्वाज से भी वर्चुअल संवाद करते हुए कंट्रोल रुम की स्थिति के सम्बंध में जानकारी ली। नगरायुक्त ने बताया कि अभी निगम के डैडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर मेें तीन शिफ्ट में डियूटी करायी जा रही है। नगरायुक्त ने नगर विकास मंत्री को आश्वस्त किया कि नयी सेवा 1533 के माध्यम से जनता की सेवा करते हुए नगर निगम सहारनपुर उनकी कसौटी पर खरा उतरेगा।
0 Comments