Ticker

6/recent/ticker-posts

हर घर में फहरेगा तिरंगा जिलाधिकारी ने बताई वजह

 हमारा राष्ट्रध्वज हमारी अस्मिता तथा आन बान शान का प्रतीक••••स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर में फहरेगा तिरंगा••••स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर जनपद होगा तिरंगामय

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर।जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह तथा हर घर तिरंगा के संबंध में दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सप्ताह के अन्तर्गत हर घर तिरंगा में प्रत्येक जनपदवासी को सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया जाए। सभी लोग आपसी भेद-भाव मिटाकर समरस भाव से इस आयोजन से जुडें।
                                          फाइल फोटो 
उन्होने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम किए जायेंगे। पहले दिन स्कूलों में झण्डा गीतों का गायन होगा। तिरंगा के सफर पर आधारित प्रदर्शनियों, पेंटिंग व निबन्ध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। दूसरे दिन हर गांव में पौधारोपण व नुक्कड नाटक कराए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के दिन जनपद में गरिमामयी रीति से भव्य आयोजन कराए जाएंगे तथा सेल्फी विद तिरंगा जैसे युवाओं के लिए रूचिकर कार्यक्रम आवश्य होंगे। एक दिन परिषदीय विद्यालयों में नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रभात फेरियां आयोजित हांेगी तथा राष्ट्रभक्ति के गीत/कविताओं की प्रतियोगिताएं करायी जाएंगी। स्वतंत्रता दिवस के दिन हर बच्चे के हाथ में राष्ट्रध्वज अवश्य हो।  
लोगों को झण्डे आसानी से उपलब्ध कराने के लिए राशन की दुकानों, ग्राम पंचायत भवनों, जनसेवा केन्द्रों, तहसील/ब्लॉक मुख्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाडी केन्द्रों और पेट्रोल पम्प/एलपीजी सैन्टरों, विकास भवन, नगर निगम, नगर पालिका, अर्बन लोकल बॉडी, डूडा, विकास प्राधिकरण, सिविल डिफेन्स, रेजिडैन्ट वेलफेयर सोसाइटी, निगम पार्षद, बीट कॉन्स्टेबल, शिक्षामित्र के माध्यम से भी घरों में झण्डा का वितरण कराया जायेगा।
                         देश के धन को लेकर क्या बता गये पदम पहलवान 

Post a Comment

0 Comments