Ticker

6/recent/ticker-posts

माननीय नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान

माननीय नगर विधायक ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर।माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजीव मागंलिक के नेतृत्व में, माह जुलाई 2022 (दिनांक 01 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक ) विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान (दिनांक 16.7.2022 से 31.7.2022 तक)  का शुभारम्भ माननीय विधायक शहर श्री राजीव गुम्बर द्वारा आज रिवैम्पिंग केन्द्र पुराना अस्पताल, नेहरू मार्टिक सहारनपुर में फीता काट कर किया गया एवं जनजागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाई गयी तथा नुक्कड़ नाटक का प्रोग्राम भी किया गया। जिसमें संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में बताया गया।
माननीय विधायक राजीव गुम्बर जी द्वारा अन्तर्विगाीय समन्वय समिति के द्वारा किये जा रहे संचारी रोगों के नियंत्रण रोकथाम एवं बचाव आदि कार्यो की सरहाना की तथा लक्ष्य के प्राप्त करने हेतु किसी भी प्रकार सहायता के लिये आश्वासन दिया गया।


कार्यक्रम में डा0 ब्रिजेश राठोर, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजय यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आदित्य सैनी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सत्यप्रकाश, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती शिवॉका गौड, डा0 बी0आर0 सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 कुनाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आशा त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी श्री विजय कुमार द्वारा बताया गया कि संचारी रोगों से बचाव हेतु नालियों की सफाई, गढढों को बन्द कराना, एन्टी लार्वा का छिडकॉव एवं फॉगिंग समय-समय पर कराई जाये। जिससे मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सकें तथा सभी समन्वय समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया कि संचारी रोग अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।


मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 संजीव मांगलिक द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में चलाये जाने हेतु नोडल विभाग नामित किया गया है। जिसका उदद्ेश्य संचारी रोगोें पर नियंत्रण हेतु जनता को जागरूक करना एवं रोगों से कैसे बचा जा सकता है के लियेे प्रेरित करना है तथा पूर्व वर्शो में संचारी रोग पखवाडा, संचारी माह मनाये जाने से प्रदेश में अब संक्रामक रोगों में काफी गिरावट आई है, इस अभियान में जनपद स्तर एवं ब्लॉक पर ए0एन0एम0, आशा, एवं आंगनवाडी के सहयोग से संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर इस अभियान में संचारी रोग से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार (होर्डिग्ंस, बेनर, पम्पलेट एवं माकिंग आदि) के लिये समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है।
समस्त ब्लॉको पर उक्त अभियान का शुभारम्भ ब्लॉक के मा0 ब्लॉक प्रमुख एवं मा0 ग्राम प्रधान द्वारा किया जायेगा तथा इस अभियान को सफल बनाने हेतु शपथ दिलाई गयी है। श्रीमती शिवॉका गौड द्वारा जानकारी दी गयी कि ग्राम में प्रातः समय में प्रभात फेरी का आयोजन, साफ-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा घर से जल निकासी हेतु जन-जागरण के लिये प्रचार प्रसार, प्रधान वी0एच0एस0एन0सी0 के माध्यम से संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के रोकथाम हेतु ‘‘क्या करें क्या न करें‘‘ का सधन प्रचार-प्रसार किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा फण्ड से फॉगिंग की व्यवस्था की जायेगी तथा स्वास्थ्य षिक्षा के अर्न्तगत ‘‘क्या करे क्या न करें‘‘ की जानकारी दी गयी तथा डब्लू0एच0ओ0/डी0एम0सी0 द्वारा इस अभियान का सर्वेलेन्स किया जायेगा। जिसकी रिर्पोट राज्य मुख्यालय को डब्लू0एच0ओ0 द्वारा प्रेशित की जायेगी।
क्या करे
1. दिमागी बुखार का टीका जरूर लगवाएं।
2. मच्छरों के काटने से बचें मच्छरदानी, मच्छर, अगरबत्ती या कॉयल वगैरह का प्रयोग करें। पूरे आस्तीन की कमीज, फुल पैट मोजे पहनें।
3. सुअरों को घर से दूर रखें। रहने की जगह साफ सुथरा रखें एवं जाली लगवायें।
4. पीने के लिए इंडिया मार्का हैण्ड पम्प के पानी का प्रयोग करें। पानी हमेषा ढक कर रखें छिछला हैण्ड पम्प के पानी को खाने पीने में प्रयोग न करें।
5. पक्के व सुरक्षित षौचालय का प्रयोग करे।
6. शौच के बाद व खाने के पहले साबुन से हाथ अवश्य धोयें।
7. नाखूनों को काटतें रहें। लम्बे नाख्ूानों से भोजन बनाने व खाने से भोजन प्रदूषित होता है।
8. दिमागी बुखार के मरीज को दाएं या बाएं करवट लिटाएं। यदि तेज बुखार हो तो पानी से बदन पोछते रहे।
क्या न करे-
9. बेहोशी व झटके की स्थिति में मरीज के मुॅह में कुछ भी नही डालें।
10. झोला छाप डाक्टरों के पास ना जायें।
11. घर के आस पास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें।
12. इधर-उधर कूडा-कचरा व गंदगी न फेलायें।
   13.   खुले मैदान या खेतों में शौच न करें। 

Post a Comment

0 Comments