Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर की समियाह ने CBSC बोर्ड एग्जाम में 89% अंक किये हासिल

 सहारनपुर की समियाह ने CBSC  बोर्ड एग्जाम में 89% अंक किये हासिल••••समियाह सोफिया गर्ल्स की 10वीं की है छात्रा 

आभास जैन

सहारनपुर। जनपद के सोफिया गर्ल्स स्कूल की समियाह जो 10वीं क्लास की छात्रा है,ने सीबीएसई की परीक्षा में 89% अंक हासिल करके ऊंचा स्थान बनाया है। समियाह भविष्य में सिविल सेवक बनना चाहती है।

                            आपको बता दें कि शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड ने शिक्षा के परिणाम घोषित किये थे। सहारनपुर में सोफिया गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा ने 89% अंक प्राप्त करके एक मुकाम हासिल किया है। समियाह का पूरा नाम समियाह आसिफ है। समियाह का कहना है कि वो आगे चलकर इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अधिक मेहनत पर ध्यान देंगी। समियाह आसिफ आगे चलकर सिविल सर्विस में अपना कैरियर बनाना चाहती है।

    समियाह के चाचा मोहनिस ने समियाह के भविष्य की उज्ज्वल कामना करते कहा कि हमारे घर परिवार में शिक्षा का माहौल है क्योंकि परिवार में अधिकतर लोग शिक्षित हैं। मोहसिन ने हमारे संवाददाता को बताया कि परिवार में बच्चे शिक्षा क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़े इसके लिए पूरा परिवार प्रयासरत रहते हैं।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने समियाह आसिफ को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंजिले उसे ही मिलती है जिसका लक्ष्य ही मंजिल हो। उन्होंने कहा समियाह आप आगे बढ़ने का हौंसला, लक्ष्य रखोगी तो देश का आर्शीवाद आपके साथ होगा।

Post a Comment

0 Comments