Ticker

6/recent/ticker-posts

1947 में करोड़ों लोगों ने पलायन व 8 से 9 लाख लोगों ने जान गंवाई --ठाकुर सुर्यकांत

1947 में नेताओं के अहम की संतुष्टि के लिए एक से डेढ़ करोड़ लोगों का हुआ पलायन 8 से 9 लाख नागरिकों ने गंवाई जान 

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर। दिनांक 12 अगस्त 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(I.T.I.) सहारनपुर मे भारत विभाजन विभीषिका व स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी स्मरण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया । सभा का संचालन वरिष्ठ कार्यदेशक भगवत प्रसाद  जी ने किया । 

इस अवसर पर  हिन्दू जागरण मेरठ प्रान्त पश्चिम उ.प्र के सम्पर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकान्त ने मुख्य वक्ता के रूप मे बोलते हुए कहा कि सन् 1947 मे देश को नेताओ के अहम की संतुष्टि के लिए  एक  अतार्किक अव्यवहारिक विभाजन के द्वारा पश्चिम व पूर्वी पाकिस्तान का निर्माण के नाम पर बहुत बडी विभीषिका मे झोक दिया गया, जिसके फलस्वरूप एक डेढ करोड नागरिको को पलायन करना पडा, इसके साथ ही 8-9 लाख नागरिको को अपने प्राण गवाने पडे। यदि हम गहराई से विचार करे तो इसका एक मात्र कारण राष्ट्र भक्ति का अभाव व तत्कालीन नेताओ की स्वार्थ लोलुप्ता ही थी। आजादी के 75 वर्षो के बाद भी देश उस दंश से बाहर नही निकल पा रहा है। हमे अपने प्रशिक्षार्थी छात्रो मे प्रशिक्षण के साथ साथ इतिहास का बोध व  राष्ट्र भक्ती का भाव भी जाग्रत करना होगा तभी हमारी शिक्षा सार्थक हो पाऐगी। 

इस अवसर पर हम अपने उन महान स्वतन्त्रता सेनानियो को नमन करते है जिनके त्याग बलिदान व तपस्या से आज हम अंग्रेजो की पराधीनता से स्वतन्त्र है। सहारनपुर जिले के ललता प्रसाद अख्तर ठाकुर फूल सिहं ठाकुर अर्जुन सिंह ठाकुर सूबा सिहं अजित प्रसाद जैन सरदार भगत सिंह जी के सहयोगी ठाकुर मुकुंद सिह जैसे असंख्य ज्ञात-अज्ञात सेनानियो के हम आजीवन ऋणी रहेगे। उनको शत-शत नमन। इस अवसर पर आई टी आई के श्याम सुंदर,  दिलशाद, विनोद कुमार सुरेन्द्र सिंह सरदार सिंह के प्रशिक्षण ने भी अपने विचार रखते हुए महान स्वतंत्रता सेनानियो को श्रद्धाजलि अर्पित की। 


Post a Comment

0 Comments