Ticker

6/recent/ticker-posts

4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी, कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली••••प्रदीप नरवाल

4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी, कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली••••प्रदीप नरवाल 

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल अपने सहयोगियों डॉक्टर संजीव शर्मा प्रदेश महासचिव व  प्रदेश सचिव गौरव भाटी के साथ सहारनपुर पहुंचे और आगामी 4 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की "महंगाई पर हल्ला बोल रैली" की तैयारियों के संबंध में सहारनपुर मंडल के  तीनों जिलों के पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मुज़फ्फरनगर जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा, शामली अध्यक्ष दीपक सैनी, अयूब जंग के साथ मुजफ्फरनगर व शामली जनपदों के वरिष्ठ नेतागण भी बैठक में शामिल हुए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि आज देश में हर वर्ग का नागरिक जहां एक ओर बेतहाशा महंगाई से त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर देश के युवा चरम पर पहुंची बेरोजगारी के चलते अपने भविष्य को गर्त में जाते हुए देख रहे हैं। नरवाल ने कहा कि सत्ता में आने से पहले देश को  अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाले मोदी जी, आज सत्ता में आने के बाद  महंगाई व बेरोजगारी की समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़कर, जनता के सरोकार से कोसो दूर निकल गए, जिसके लिए देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कांग्रेस जनता से किए गए वायदों को निभाती रहेगी और विपक्ष के रूप में अपना दायित्व निभाते हुए जनता के मुद्दों पर सड़क से संसद तक संघर्ष के लिए तत्पर है I उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आगामी 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई पर हल्ला बोल रैली का आयोजन होगा I उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रैली की सफलता हेतु तैयारियों में जुटने का आवाहन किया।

बैठक के पश्चात राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने प्रदेश महासचिव डॉक्टर संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव गौरव भाटी, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, प्रदेश सचिवगण सत्यम भूरियान सैनी व प्रवीण चौधरी के साथ  मिलकर ब्लॉक / वार्ड स्तर पर रैली की सफलता हेतु रणनीति बनाई गई और विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों व पदाधिकारियों को  विभिन्न स्तर पर रैली की सफलता सुनिश्चित करने हेतु जिम्मेदारियां सौंपी।

इससे पूर्व आज सुबह रेल द्वारा सहारनपुर पहुंचने पर  पहले सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर और उसके पश्चात मनोहरपुर स्थित एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी के निवास पर  कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय सचिव के साथ सभी प्रभारी सहयोगियों का कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात राष्ट्रीय सचिव ने सर्किट हाउस पहुंचकर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुजफ्फर चौधरी व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने प्रभारीगणों को विश्वास दिलाया कि सहारनपुर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली रैली में पहुंचकर रैली को ऐतिहासिक बनायेंगे और महंगाई के विरुद्ध कांग्रेस के इस जनांदोलन को बुलंद करेंगे।

बैठक में सहारनपुर, शामली मुजफ्फरनगर के जिला / महानगर अध्यक्षों, के साथ  प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी प्रदेश सचिव सत्यम सैनी एआईसीसी सदस्यगण जावेद साबरी, अशोक सैनी, कांग्रेस नेत्री उमा भूषण, पूर्व मंडल प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, धर्मपाल जोशी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, कांग्रेस  उम्मीदवार रही, सुखविंदर कौर, रणबीर सिंह, ओमपाल डंकोवाली, राहत खलील,  जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, ओमवीर उपाध्याय, आरिफ खान,  हरिओम मिश्रा, इकराम खान, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव वर्मा, जिला युवा अध्यक्ष नितिन शर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पराग चौधरी, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अमरदीप जैन, धर्मवीर जैन, शाहिद खान आशा चौधरी आरिफ मंसूरी नसीब खान आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




Post a Comment

0 Comments