Ticker

6/recent/ticker-posts

नेहरू व जिन्ना की सत्ता की भूख बनी भारत विभाजन का कारण--स्वामी सहजानंद

 दि0 14 अगस्त 2022 को हिन्दू जागरण सहारनपुर के तत्वावधान मे  सहारनपुर महानगर मे अखंड भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया प्रांत सम्पर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकान्त सिंह मुख्य वक्ता रहे। यात्रा खेमका सेवा सदन धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न बाजारो, कोर्ट रोड, घंटाघर, भगत सिंह मार्किट , श्री राम चौक, चौकी सराय, शहीद गंज,  कक्कड गंज,  मोरगंज होते हुए भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई शोभायात्रा का कम्पनी बाग मोर्निंग कल्ब, विभिन्न  व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण एवं अन्य सामाजिक संस्थाओ द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया ।

यात्रा का शुभारम्भ शाकम्भरी देवी सिद्ध पीठ स्थित शंकराचार्य आश्रम के अधिष्ठाता भैरवतंत्राचार्य स्वामी सहजानंद जी महाराज ने झंडी दिखाकर किया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि 1947 मे जिस प्रकार से एक अव्यवहारिक व अतार्किक आधार पर मात्र  नेहरू व जिन्ना की सत्ता की भूख को संतुष्ट करने के लिए एक रेडक्लिफ  लाइन अखंड भारत के मानचित्र पर खींच कर देश के तीन टुकडे कर दिया गया वह सर्वथा गलत व अमानवीय थी इस विभाजन के कारण लगभग डेढ़  करोड नागरिको को अपनी जन्म भूमि व कर्म भूमि को छोड़कर पलायन करना पडा, 8-9 लाख नागरिको को अपने प्राण गवाने पडे। ऐसे अमानवीय विभाजन को समाप्त कराने के लिए हर हिन्दू को संकल्प लेना चाहिए। यात्रा मे रविदासी संत जगराम दास जी व सुतिक जी महाराज सहयात्री रहे। 

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए ठा. सूर्यकान्त सिंह ने कहा कि महान नेता भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने अपनी एक कविता के माध्यम से आह्वान किया था, पंद्रह अगस्त का दिन कहता, आजादी अभी अधूरी हैं।सपने सच होने बाकी है, रावी की शपथ अधूरी है। कैसे उल्लास मनाऊं मैं, थोड़े दिन की मजबूरी है.. दिन दूर नहीं, खंडित भारत को पुनः अखंड बनाएंगे…गिलगिट से गारो पर्वत तक, आजादी पर्व मनाएंगे..! उस स्वर्ण दिवस के लिये, आज से कमर कसें.. बलिदान करें..जो पाया(खंडित आजादी) उसमें खो न जाएं, जो खोया(गांधार प्रदेश, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, तिब्बत, म्यांमार,श्रीलंका.... उसका ध्यान करें…! आज हम उसी संकल्प को लेकर जनता को जाग्रत करने के उद्देश्य से समाज के बीच मे जा रहे है। क्योंकि सनातन धर्म मे पृथ्वी को माता कहा गया है।अखण्ड भारत मात्र स्वप्न नहीं,श्रद्धा है,संकल्प है,जिन आंखों ने भारत को भूमि से अधिक माता के रूप में देखा हो,जो स्वयं को इसका पुत्र व पुत्री मानता हो, जो प्रात: उठकर “समुद्रवसने देवी पर्वतस्तन मंडले, विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यम् पादस्पर्शं क्षमस्वमे. “कहकर उसकी रज को माथे से लगाता हो, वन्देमातरम् जिनका राष्ट्रघोष और राष्ट्रगान हो, ऐसे असंख्य अंत:करण मातृभूमि के विभाजन की वेदना को कैसे भूल सकते हैं, अखण्ड भारत के संकल्प को कैसे त्याग सकते हैं? किन्तु लक्ष्य के शिखर पर पहुंचने के लिये यथार्थ कीकंकरीली-पथरीली, कहीं कांटे तो कहीं दलदल, कहीं गहरी खाई तो कहीं रपटीली चढ़ाई से होकर गुजरना ही होगा।संगठित हिन्दू समर्थ भारत के सपने को साकार करने हेतु हिन्दू जागरण ही राष्ट्र जागरण है। हिंदू जागरण मंच के अनिवार्य कार्यक्रमों में से एक 14 अगस्त अखंड भारत संकल्प दिवस है। 

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अनिल अरोडा, जिलाध्यक्ष  महंत मदनदास, अश्विनी शर्मा, राजकुमार शर्मा, हर्ष डाबर, शिवम जोगी, अभिषेक राणा, वंश, अविनाश राणा,  डा.योगेश, रजत गोयल, अपनेश चौहान, राधेश्याम पुन्डीर एडवोकेट, बीरसिह चौहान, संजूपाल, प्रवेश धवन,प्रदीप ठाकुर, दीपक कश्यप,कुलदीप राणा, धर्मपाल कश्यप, मांगे राम त्यागी, रामपाल कोरी, वीरेन्द्र चौहान आदि कार्यकर्ताओ ने गगनभेदी नारो के साथ यात्रा मे भाग लिया व समाज को जाग्रत किया।

         इस वीडियो को जरूर देखें चैनल को सब्सक्राइब करें 
 

Post a Comment

0 Comments