Ticker

6/recent/ticker-posts

आपको भ्रष्टाचार से मुक्ति कैसे मिल सकती है तो देखें खबर

भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए इच्छाशक्ति पैदा करनी होगी••••आंदोलन कर उत्तर प्रदेश का विभाजन कराना होगा--विरेन्द्र चौधरी  भ्रष्टाचार का समूल नष्ट करने के लिए उत्तर प्रदेश का विभाजन जरूरी••••ईमानदार अधिकारियों को प्रोत्साहित करना होगा--चौधरी भूपेन्द्र सिंह

डी पी सिंह/सोनू कुमार

सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने जारी ब्यान में कहा भ्रष्टाचार हमारे डीएनए में आ चुका है। इससे निबटने के लिए हमें युवा शक्ति में इच्छाशक्ति पैदा करनी होगी, वहीं उत्तर प्रदेश का विभाजन कराना होगा।

  विरेन्द्र चौधरी ने कहा भ्रष्टाचार हमारे डीएनए में आ चुका है,उसका एक कारण उत्तर प्रदेश का बड़ा होना है। उन्होंने कहा सरकारी अधिकारी बिना रिश्वत लिए काम नहीं करते। क्योंकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पश्चिम प्रदेश से सैकड़ों किलोमीटर दूर है। आम आदमी के पास लड़ने के लिए ना समय है ना ही ऐसी आर्थिक स्थिति की वो लखनऊ जाकर अधिकारियों की शिकायत कर सके। ये ही भ्रष्टाचार की मूल समस्या है। मोर्चा नेता ने कहा अगर उत्तर प्रदेश का विभाजन कर पृथक पश्चिम प्रदेश बना दिया जाए,तो भ्रष्टाचार से लड़ने की लड़ाई आसान हो जायेगी। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने अंदर भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने की इच्छाशक्ति पैदा करें।

PPMM पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के जिला महामंत्री भूपेन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा सरकार को ऐसी योजनाएं लानी होगी जिसमें ईमानदार सरकारी अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा आज स्थिति यह है कि भ्रष्टाचार केवल नारों में नज़र आता है। सरकारें भ्रष्टाचारमुक्त शासन की बात करके सत्ता पा लेती है, फिर उनके सिद्धांत बदल जाते हैं। सत्ता सुख ही उनका सिद्धांत बन जाता है। उन्होंने कहा कभी भी सरकारों ने प्रशासनिक ढांचे में बदलाव की कोशिश नहीं की। क्योंकि नेता सरकारी अधिकारियों से जायज, नाजायज काम करवाते हैं।ये भ्रष्टाचार की मूल जड़ है। भूपेन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा अगर उत्तर प्रदेश का विभाजन हो जाते तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार पर एक हद तक कम हो जायेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में पृथक पश्चिम प्रदेश का विभाजन जरूरी है,इस लिए जनता को भगत सिंह वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे पृथक प्रदेश आंदोलन में शामिल होकर उनके हाथों को मजबूत करना होगा।
अगर आप पृथक पश्चिम आंदोलन से जुड़ना चाहते हैं तो 9410201834 वो 8057081945 पर संपर्क कर सकते हैं। अगर आप आंदोलन के लिए आर्थिक मदद देना चाहते हैं तो बार कोड को स्कैन करके संगठन की आर्थिक मदद कर सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments