Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिम प्रदेश में राजनीति के नये समीकरण--जानिए कैसे

 


पृथक पश्चिम प्रदेश देश का सबसे बड़ा मुद्दा है--भगत सिंह वर्मा••••खिलाड़ी देश के खेलता है,देश के लिए जीता है,देश के तिरंगे के सम्मान के लिए मर मिटने को तैयार रहता है--विनोद पहलवान••••खिलाड़ी हारने वाले को, खिलाड़ी जीतने वाले को गले लगाकर अगली बार जीतने का आशीर्वाद देता है,और राजनीति क्या--पदम राठी••••खिलाड़ी की छाती 56 इंच से भी चौड़ी होती है--विरेन्द्र चौधरी 

डीपी सिंह/सोनू नौटियाल

मेरठ। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वृन्दावन गार्डन मेरठ में पश्चिम मुक्ति मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन वर्मा व संयुक्त खेल मोर्चा की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें तय पाया गया कि अब सत्ता का परिर्वतन होना चाहिए और पृथक पश्चिम प्रदेश बनना चाहिए।

बैठक में भगत सिंह वर्मा ने कहा की पृथक पश्चिम प्रदेश एक बहुत बड़ा गैरराजनीतिक मुद्दा है। राजनीति बुरी तरह सड़ गल गयी है। राजनीति ऐसे लोगों के हाथ में है जो चंद लोगों की तिजौरिया भरने के लिए देश को बेच रहे हैं।ऐसे में स्वस्थ विचार स्वस्थ शरीर स्वस्थ मानसिकता के लोग अगर राजनीति में आ रहे हैं तो ये स्वागत और देश के लिए स्वाभिमान की बात है।भगत सिंह वर्मा ने कहा संयुक्त खेल मोर्चा जब भी राष्ट्र हित में हमारी जरूरत समझे,हम हाजिर रहेगें।

संयुक्त खेल मोर्चा के संयोजक राष्ट्रीय पहलवान विनोद राठी ने कहा कि आज सत्ता का चरित्र सब जानते हैं। खिलाड़ी देश के खेलता है,देश के लिए जीता है,देश के तिरंगे के सम्मान के लिए मर मिटने को तैयार रहता है। ये खिलाड़ी अड़ानी अंबानी के परिवार से नहीं आते,ये गरीब मजदूर किसान के परिवारों से आते हैं। खिलाड़ी के डीएनए DNA में स्वाभिमान, राष्ट्र प्रेम और देश पर जान देने का जज्बा होता है। आज देश पतन की ओर है,ऐसे में देश में परिवर्तन के लिए खिलाड़ियों को सत्ता में आना चाहिए। वो ही देश में परिवर्तन ला सकते हैं।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि सच है खिलाड़ी देश के लिए खेलता है, खिलाड़ी जब देश के लिए सोना,चांदी जितता है तो उसका वजन देश की अर्थव्यवस्था चलाने वाले सैकड़ों हजारों कुंतलो से भी ज्यादा होता है। जब खिलाड़ी जीतने के बाद गले में मैडल पहनता है तो उसके लिए पूरे देश का सिन्हा 56 इंच से कहीं बड़ा होता है। उन्होंने कहा पृथक पश्चिम प्रदेश की हमारी मांग जायज है और संविधान सम्मत भी है। विरेन्द्र चौधरी ने कहा खिलाड़ी अगर पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलन में शामिल हो जायें तो हमारी लड़ाई आसान हो जायेगी।

प्रधान रिषि पाल गुर्जर ने कहा हम सत्ता परिवर्तन के लिए खिलाड़ियों के साथ है, रिषि पाल ने कहा दुनिया में एक ऐसी कौम है खिलाड़ी,जिसकी कोई जाति नहीं। इसलिए देश में खिलाड़ी ही वो लोग हैं जो देश को विश्व गुरु बना सकते हैं।

राष्ट्रीय पहलवान पदम राठी ने कहा जब भी विश्व युद्ध हुआ तो लाखों आदमी मारे जाते हैं।हर चार साल में खिलाड़ियों का विश्व युद्ध होता है,कभी एक आदमी नहीं मरता। खिलाड़ी हारने वाले को, खिलाड़ी जीतने वाले को गले लगाकर अगली बार जीतने का आशीर्वाद देता है,और राजनीति क्या करती है। पदम राठी ने कहा अब दलगत राजनीति को मारने और देश को विश्व गुरु बनाने के लिए देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सभी को संयुक्त खेल मोर्चा से जुड़ना चाहिए।पदम पहलवान ने कहा हम पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलन का अहम हिस्सा है।

बैठक में सर्वसम्मति बनी कि पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा संयुक्त खेल मोर्चा को संरक्षण व मार्गदर्शन देती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments