Ticker

6/recent/ticker-posts

सैनिकों के सम्मान से भारतीयों का हृदय हो जाता है जोश और जुनून से रोमांचित -शेरे हिंदू विजयकांत

 वन्देमातरम मिशन संस्थापक विजयकान्त चौहान के नेतृत्व में राष्ट्र रक्षक वीर भारतीय सेना के जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर सैनिकों की 7 परिक्रमा कर पूजा आरती कर फूलों की बरसात के साथ पगड़ी पटका तुलसी माला पहनाकर भारत माता का स्मृति चिन्ह भेंट कर  रिमॉन्ट डिपॉ में  किया गया सम्मान••••   मिष्ठान खिलाकर मेरा रंग दे बसंती चोला गीत पर देशभक्ति की मस्ती में झूम उठे भारतीय सैनिक••••रिमोंड डिपो में गूंजे भारतीय सेना जिन्दाबाद वन्देमातरम भारत माता की जय हिंदुस्तान जिन्दाबाद के नारे

बहादुर सैनिकों के सम्मान से हर सच्चे भारतीय का ह्रदय हो जाता है जोश और जुनून से रोमांचित और उत्साहित••शेरे हिन्द विजयकान्त चौहान

विरेन्द्र चौधरी/सोनू कुमार 

सहारनपुर: विजयकांत चौहान उर्फ भगत सिंह जूनियर संस्थापक वंदे मातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के नेतृत्व में आज रीमाउंट डिपो में आदरणीय कर्नल श्रीमान राकेश शर्मा जी कमांडेंट, कर्नल विवेक महाजन डिप्टी कमांडेट ,रिसालदार मेजर दिनेश कुमार ,डिपॉ आर एम पण्डित भारद्वाज जी ,के सानिध्य में देशभक्त भारतीय सेना के जांबाज वीर सैनिकों को वंदे मातरम मिशन के स्वयं सेवकों द्वारा भारतीय सेना के जाबांज सैनिको को एडवोकेट पूनम सिंह पुंडीर प्रदेश सयोजिका वीरांगना वाहिनी, वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमति प्रवीण मोंगा, समाजसेवी  दीक्षा सेतिया, श्रीमति आशा चौहान, श्रीमति ममता चानना, तेजस्विनी सिंह राणा, श्रीमति आँचल चौहान आदि द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र रक्षा एवं शहीदों के सपने का भारत बनाने का संकल्प लिया गया।विजयकान्त चौहान, विवेक प्रताप सिंह राय, वरुण प्रताप सिंह राय द्वारा देशभक्ति के प्रचार प्रसार द्वारा देशभक्त बॉर्डर पर तैनात भारतीय सैनिकों के संघर्षों की गाथा घर-घर पहुंचाने का संकल्प भारतीय सेना की प्रेरणा से लिया गया।

विजयकांत चौहान के नेतृत्व में आज सर्वप्रथम एडवोकेट पूनम सिंह पुंडीर, श्रीमती प्रवीण मोंगा, आशा चौहान, दीक्षा सेतिया, आंचल चौहान, तेजस्विनी सिंह राणा, ने कर्नल राकेश शर्मा जी कमांडेट, कर्नल विवेक महाजन, डिप्टी कमांडेट रिसालदार मेजर दिनेश कुमार,डिपो आर एम पण्डित भारद्वाज एवम अन्य 4 दर्जन से भी ज्यादा सैनिको को राखी रक्षा सूत्र बांधकर तिलक लगाकर तुलसी माला व पगड़ी पटका पहनाकर  भारत माता का स्मृति चिन्ह भेंट कर आरती पूजा परिक्रमा कर सम्मानित किया गया।वन्देमातरम मिशन के समस्त स्वयं सेवकों ने सामूहिक रूप से समस्त सैनिकों का एक राष्ट्र सुरक्षा चक्र बनाकर चारों दिशाओं से वंदेमातरम मिशन के संस्थापक विजयकांत चौहान के नेतृत्व गुलाब के फूलों की बरसात के साथ अभिनंदन स्वागत सत्कार किया गया।
इस दौरान समस्त भारतीय सेना के जवानों का गोल चक्र में शहीद भगतसिंह बाइक सन्देश रथ वाहन के साथ सात 7 बार परिक्रमा कर देश पर मर मिटने वाले अमर बलिदानी वीर सेनिको को नमन वंदन प्रणाम किया गया। देश भक्ति गीत माय मेरा रंग दे बसंती चोला पर देशभक्ति की मस्ती पर समस्त भारतीय सेना के जवानों ने सांस्कृतिक भाव से प्रसन्न होकर स्वयं की प्रेरणा से देशभक्ति की मस्ती में झूमते गाते नृत्य करते हुए श्रधांजलि अर्पित करते हुई भारत माता की रक्षा का संकल्प लिया गया व देश के वीर बलिदानी सैनिकों को नमन किया।

इस दौरान रिमॉन्ट डिपो क्षेत्र भारत माता की जय वंदे मातरम जय हिंद भारतीय सेना जिंदाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद आदि जयघोष से गूंज उठा। सभी भारतीय सैनिक रक्षा सूत्र पुष्प वर्षा तिरंगा पगड़ी तुलसी माला और भारत माता का स्मृति चिन्ह प्राप्त कर ऐतिहासिक सम्मान से अभिभूत हो गए उन्होंने सुंदर मुस्कान के साथ वंदे मातरम मिशन की वीरांगना बहनों को देश और सीमाओं पर बुलंद हौसलों के साथ भारत माता की सेवा और रक्षा में समर्पित रहने का वचन देते हुए बहनों को आशीर्वाद देकर विदा किया।

कार्यक्रम संयोजक विजयकांत चौहान  भगतसिंह जुनियर संस्थापक वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट ने आज के ऐतिहासिक कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए कर्नल राकेश शर्मा,कमांडेट कर्नल विवेक महाजन, डिप्टी कमांडेट रिसालदार मेजर दिनेश कुमार,डिपो आर एम पण्डित भारद्वाज जी का हार्दिक आभार अभिवादन  प्रकट करते हुए कहा कि देश सेवा और रक्षा में तन मन धन से संघर्ष करने वाले राष्ट्र रक्षक सैनिकों की बदौलत ही भारत माता और हम सब भारतवासी आज चैन की सांस ले रहे हैं। वीर सैनिकों की कुर्बानियों को कोई भी भारतवासी भुला नहीं सकता। सीमा पर तैनात भारतीय सैनिक भाइयों के प्रति हम सभी भारत वासियों की नैतिक जिम्मेदारी है और हमारा कर्तव्य भी है कि हम स्वयं की प्रेरणा से वीर सैनिकों के बलिदान को सदैव अपने मन मस्तिष्क और हृदय में स्मरण रखते हुए अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी सैनिकों के सम्मान के प्रति जागरूक करें व हर प्रकार से सहयोग के लिए तैयार रहें।भारतीय सैनिक हैं तो हम भारत वासी हैं सैनिक हैं तो हमारा देश है, बिना भारतीय सैनिकों के हम सभी भारतवासी  शून्य है। उन्होंने कहा कि उदाहरण हमारे पड़ोसी देशों के हालात हमारे सामने हैं।

वंदे मातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट परिवार भारतीय सीमाओं पर पर तैनात भारतीय सैनिकों को नमन प्रणाम वंदन अभिनंदन करता है। वंदे मातरम मिशन ईश्वर से प्रार्थना करता है कि हमारे वीर सैनिक सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें और प्रसन्न रहें निरोगी रहे।हम हर वर्ष इसी तरह अपने देश के वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा सूत्र बांधकर अपने जीवन को सौभाग्यशाली बनाते रहे।

Post a Comment

0 Comments