Ticker

6/recent/ticker-posts

दोबारा फिर भाग गयी साजिया मुझे बर्बाद कर गयी-मनोज वर्मा

 दोबारा फिर भाग गयी साजिया मुझे बर्बाद कर गयी-मनोज वर्मा

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर। मैंने प्यार किया साजिया से, उससे शादी की। सबसे बुरा बना। साजिया से दो बच्चे हुए,सब ठीक ठाक चल रहा था। शादी के आठ साल बाद साजिया मुझे धोखा देकर भाग गयी। फिर दोबारा आई मैंने उसकी गलतियों को भूला दिया। इस बार मुझे पूरी तरह तबाह कर गयी। लाखों रूपये लेकर गायब हो गई।

खबर के अनुसार साजिया ने मनोज वर्मा हाल निवासी साकेत कालोनी के साथ शादी की थी।शादी के आठ वर्ष तक सब ठीक ठाक चला। इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए। साजिया के पति मनोज वर्मा के अनुसार साजिया कुछ दिनों से मोबाइल पर इंस्ट्राग्राम इस्तेमाल कर रही थी। मोबाइल पर साजिया का पानीपत के राजेश रंगा से चैटिंग होने लगी। एक दिन साजिया घर से फरार हो गयी। पता चला साजिया राजेश रंगा के साथ रह रही है।

मनोज के अनुसार दो महीने पहले साजिया का फोन आया कि वो राजेश रंगा के यहां परेशान हैं। अपने बच्चों की खातिर मनोज अपनी पत्नी को फिर वापिस ले आया।अब मनोज परिवार से अलग रह रहा था। साजिया की जिद पर ही वो घर से अलग हुआ। उसने प्लाट लेने के लिए अपने भाई से तीन लाख सत्तर हजार रुपए लिए थे। एक दिन अचानक साजिया फिर जेवर और तीन लाख सत्तर हजार रुपए लेकर फरार हो गयी। अब मनोज का कहना है साजिया मुझे पूरी तरह बर्बाद कर गई।


Post a Comment

0 Comments