Ticker

6/recent/ticker-posts

जिस धरती को हमनें भूमि नहीं मां के रूप में देखा है-जाने क्या कहा सुर्यकांत ने

 जिस धरती को हमनें भूमि नहीं मां के रूप में देखा है,इसकी अखंडता की राहें कंक्रीटी पथरीली दलदल कांटों भरी है, फिर भी हमें चलना है •• सुर्यकांत ठाकुर 

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर।दि0 9अगस्त को हिन्दू जागरण महावीर नगर महानगर सहारनपुर की  बैठक श्री मांगेराम त्यागी के निवास पर सम्पन्न हुई सभा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अनिल आरोडा जी ने की व संचालन माॅगे राम  त्यागी  ने किया।

                     इस अवसर पर हिन्दू जागरण के मेरठ प्रान्त सम्पर्क ठाकुर सूर्यकान्त सिहं ने कहा हिन्दू जागरण मंच 7 अगस्त से 21अगस्त  तक अखंड भारत संकल्प दिवस पखवाडा मना रहा है। वास्तव मे अखंड भारत मात्र स्वप्न ही नही  वरन् यह मातृ भूमि के प्रति श्रद्धा है संकल्प है। जिन आंखो ने भारत को भूमि से अधिक माता के रूप मे देखा हो जो स्वय को इसके पुत्र व पुत्री मानते हो जो प्रातः उठकर "समुद्रवसने देवी पर्वतस्तन मंडले विष्णु पत्नि नमस्तुभ्य पाद स्पर्शं क्षमस्वमे " कहकर उसकी रज माथे से लगाता हो वंदेमातरम जिनका राष्ट्र घोष हो राष्ट्र गान हो ऐसे असंख्य इस भारत भूमि के पुत्र भारत भूमि के विभाजन की वेदना को कैसे भूल सकते है। अखंड भारत ही नही वरन् लक्ष्य के शिखर पर पहुंचने के लिये यथार्थ कहीं कंकरीली  कहीं पथरीली, कहीं कांटे तो कहीं दलदल, कहीं गहरी खाई तो कहीं रपटीली चढ़ाई से होकर गुजरना ही होगा। क्योकि एक रेड क्लिफ लाइन के माध्यम से जिस प्रकार से 14 अगस्त 1947 को धोखाधड़ी से  एक अतार्किक अव्यवहारिक  बंटवारा  भारत माता का किया गया निश्चित ही बहुत गलत था। इसको स्वीकार नही किया जा सकता अतः इस अन्याय के विरुद्ध हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता सदैव संघर्ष करते रहेगे।
                  इस अवसर पर हर्ष डाबर, रजत गोयल, अपनेश चौहान, राधेश्याम पुन्डीर एडवोकेट, बीरसिह चौहान, संजूपाल, प्रवेश धवन, प्रदीप ठाकु,र दीपक कश्यप, कुलदीप राणा, धर्मपाल कश्यप, रामपाल कोरी,  वंश, दीपक कश्यप प्रिसं, आदि उपस्थित रहे।  

Post a Comment

0 Comments