Ticker

6/recent/ticker-posts

भांड मीडिया ने श्रीकांत को एक रात में बनाया डान-- प्राधिकरण पर रहा खामोश -- किसान समाज नहीं करेगा बर्दाश्त

 गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर कार्रवाई तो हो लेकिन नाजायज नहीं••श्रीकांत त्यागी को भांड मीडिया और प्रशासन ने एक रात में डान बना दिया इससे पहले कहां था प्रशासन •• जिस विकास प्राधिकरण ने श्रीकांत को अवैध निर्माण करने दिया उन पर क्या होगी कार्रवाई में बड़ा सवाल है--विरेन्द्र चौधरी

विशेष संवाददाता 

सहारनपुर। नोएडा प्रकरण के दोषी गालीबाज श्रीकांत त्यागी अगर दोषी है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर उन्हें नाजायज तरीके से फंसाने और गुंडा एक्ट लगाने की कोशिश की तो पश्चिम प्रदेश का किसान बर्दाश्त नहीं करेगा।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन के नेता विरेन्द्र चौधरी ने अपने निजी जारी ब्यान में कहा कि श्रीकांत त्यागी ने अगर किसी महिला से बदसलूकी की है तो उस पर कार्रवाई जायज व न्याय संगत है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं हो सकता। श्रीकांत के मकान में हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाना जायज है। लेकिन कार्रवाई कराने वाली सरकार और नोएडा प्रशासन उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा जिस विकास प्राधिकरण ने ये अवैध निर्माण कराया।उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा संपूर्ण नोएडा में अतिक्रमण व अवैध निर्माण खड़े हैं, उन्हें कब गिरवाया जायेगा। अतिक्रमण और अवैध निर्माण के जिम्मेदार प्रशासन व विभाग प्राधिकरण पर कब गुंडा एक्ट लगेगा, जिन्होंने पूरे नोएडा को बदसूरत बना दिया है।

विरेन्द्र चौधरी ने कहा मेरी निजी राय है श्रीकांत त्यागी जिस मामले में दोषी है,उस पर कार्रवाई हो।किसी आदमी पर चंद घंटों में पच्चीस हजार का ईनाम कहां का न्याय है। उस पर गुंडा एक्ट लगाना कहां का न्याय है। ये न्याय संगत नहीं है। इस पूरे प्रकरण में अगर श्रीकांत त्यागी दोषी है तो उसे सजा मिलें। लेकिन एक ही रात में प्रशासन और भांड मीडिया ने श्रीकांत त्यागी को देश का डान बना दिया। ये गलती है। विरेन्द्र चौधरी ने कहा श्रीकांत त्यागी किसान समाज से है। श्रीकांत के साथ हो रहे अन्याय पर किसान समाज खामोश नहीं रह सकता। विरेन्द्र चौधरी ने कहा किसान नेताओं को इस मामले में आगे आना चाहिए। वरना ये किसान विरोधी सरकार कल अन्य किसान नेताओं को भी लपेटे में ले लेगी और सबको माफिया डान घोषित कर देगी।

Post a Comment

0 Comments