Ticker

6/recent/ticker-posts

गौरव अग्रवाल कमल शर्मा गोलू फरार होने से पहले हुए गिरफ्तार - तीनों थे शातिर बदमाश

सहारनपुर पुलिस ने आज पकड़े बड़े तीन शातिर बदमाश शातिर बदमाश••तीनों जेल के लिए रवाना••नाम है गौरव अग्रवाल कमल शर्मा व आज़ाद उर्फ गोलू 

विरेन्द्र चौधरी/सोनु कुमार 

सहारनपुर। जिले के नगर कोतवाली व थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने जनपद के बड़े हिस्ट्रीशीटरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। सहारनपुर से गौरव अग्रवाल व कमल शर्मा को कोतवाली नगर व  थाना रामपुर मनिहारान से आज़ाद उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार तीनों लोग शातिर बदमाश है।

 जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर प्रभारी अशोक सोलंकी व एस एस आई सतीश कुमार ने विभिन्न मामलों में फरार राघवपुरम् कालोनी से गौरव अग्रवाल व जनता रोड़ स्थित सात्विक विहार से कमल शर्मा को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया। जानकारी के अनुसार गौरव अग्रवाल को गागलहेड़ी तिराहे से गिरफ्तार किया गया,जब वो शहर से फरार होने की फिराक में था। कमल शर्मा को मटियामहल से गिरफ्तार होना बताया जा रहा है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ IPC की धारा 420/406/464/468/471/120 B/452/323/504/506 के अलावा 354 संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हैं।
अन्य खबर के अनुसार थाना रामपुर मनिहारान से हिस्ट्रीशीटर नंबर 120 A आज़ाद उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सुत्रों के अनुसार गोलू का लंबा अपराधिक रिकॉर्ड है। एक लड़की के अपहरण में भी उसका हाथ बताया जा रहा है। पुलिस के लिए सिरदर्द बनें गोलू को उस समय गिरफ्तार किया गया,जब वो शहर छोड़कर फरार होने की फिराक में था। पुलिस सूत्रों की मानें तो थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने अपनी सहयोगी टीम एस आई राजवीर सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार,प्रवीण कुमार व मोहित के साथ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments