गालीबाज श्रीकांत गिरफ्तार •• श्रृद्धापुरी मेरठ में छिपा था श्रीकांत •• पत्नी और एडवोकेट से फोन पे संपर्क था यहीं से लगा पुलिस को पता
विरेन्द्र चौधरी/डी पी सिंह
मेरठ। आखिर मंगलवार को नोएडा पुलिस ने गालीबाज श्रीकांत को गिरफ्तार करने में सफलता पा ही ली। नोएडा पुलिस की कईं टीमें लगातार श्रीकांत की गिरफ्तारी में लगी थी। एक महिला से बदसलूकी करने का मामला इतना तूल पकड़ा कि देश की सबसे बड़ी खबर बन गई।
समाचार के अनुसार बीते दिनों ओमेगा सोसायटी में रह रहे श्रीकांत त्यागी ने अपनी दंबगईं के चलते सोसायटी की ही एक महिला से बदसलूकी कर दी। जिसका वीडियो वायरल हो गया।देखते देखते देश की बड़ी खबर बन गई। इस खबर को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाही के आदेश दिए। लखनऊ से आदेश मिलते ही नोएडा प्रशासन ने गालीबाज श्रीकांत त्यागी के आलीशान मकान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।
0 Comments