Ticker

6/recent/ticker-posts

चौ०नीरपाल बने लोकदल खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

चौधरी नीरपाल बने राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष••अपनी सांसद निधि खर्च करेगें खिलाड़ियों पर सांसद जयंत चौधरी

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर।राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद जयंत चौधरी द्वारा चौ नीरपाल सिंह को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का आभार जताते हुए चौ नीरपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौ नीरपाल सिंह को उनकी पार्टी के लिए पूरी मेहनत और पार्टी को मजबूत करने का ईनाम दिया गया है।खेल प्रकोष्ठ पार्टी में जयंत चौधरी का सबसे महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ है।इसके लिए उनको बहुत बहुत बधाई।

   हकीकत नगर कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए नवनियुक्त रालोद खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी जयंत चौधरी ने मुझे सौपी है उसको पूरी मेहनत से निभाऊंगा।

   चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि पूरे देश में जयंत चौधरी पहले सांसद हैं जिन्होंने अपनी पूरी सांसद निधि को खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए खर्च करने की घोषणा की।जिसके लिए एक ग्यारह सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी जिनकी देखरेख में सांसद जी का पैसा खर्च किया जायेगा।

   खेलो के प्रति अति उत्साह और खेलो को बढ़ावा देने के लिए जयंत चौधरी ने इसलिए कदम आगे बढ़ाएं है क्यों कि जयंत चौधरी स्वयं भी क्रिकेट में रणजी खिलाड़ी रहे है उच्चस्तर पर क्रिकेट खेला है। चौ० नीरपाल सिंह ने बताया कि कल खेल दिवस है।दादा ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

   स्वागत करने वालो में महानगर   अध्यक्ष रिंकू सोनकर, चौ भगत,  चौ अरविन्द मलिक,नरेन्द्र सिरोही,विजेन्द्र कुमार, पंकज सिंह, अंकित कुमार, नीरज कुमार, कमल सोनकर, चंदन,रोहित आदि उपस्थित रहे।


          

Post a Comment

0 Comments