Ticker

6/recent/ticker-posts

सलीम 15 साल बाद दिल्ली से गिरफ्तार••दो करोड़ की ठगी करके था फरार

 

मीट फैक्ट्री लाइसेंस के नाम पर दो करोड़ की ठगी करने वाला सलीम गिरफ्तार••••15 साल बाद हुआ गिरफ्तारी••••रह रहा था दिल्ली के कसाबपुरा में /

डी पी सिंह/अमरनाथ त्यागी 

मेरठ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दोस्त बताकर २ करोड़ रुपए ठग कर 15 साल फरार रहने वाला सलीम आखिर गिरफ्तार हो ही गया। सलीम पर एस एस पी मेरठ ने 15 हजार का ईनाम रखा हुआ था। अफसोस जिस जमीर के साथ ठगी हुई थी,वो सदमे से मर चुका है। मेरठ की SOG Team ने ठग सलीम को कसाबपुरा दिल्ली से गिरफ्तार किया। सलीम ने जमीर अहमद को मीट फैक्ट्री का फर्जी लाइसेंस थमा दो करोड़ रूपए वसूल लिए थे।

घटनाक्रम के अनुसार बुलंदशहर के रहने वाले मीट कारोबारी जमीर अहमद ने मेरठ के कपड़ा व्यापारी से संपर्क कर मीट फैक्ट्री के लाइसेंस के लिए संपर्क किया था। सलीम ने जमीर अहमद को बताया कि गाजीपुर निवासी अवधेश यादव से उनके अच्छे संबध हैं , अवधेश यादव अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री के क्लासमेट है। उनके द्वारा आपको लाइसेंस दिला दिया जायेगा।इस काम के लिए दोनों के बीच 2 करोड़ की डील तय हुई।

कुछ समय बाद सलीम ने जमीर अहमद को लखनऊ के एक होटल में बुलाया,और एक फर्जी मीट फैक्ट्री का लाइसेंस उसके हाथ में थमा कर रूपये 2 करोड़ की वसूली कर ली। इस ठगी में चार अन्य भी उसके सहयोगी थे। 2 करोड़ की वसूली के बाद सलीम मेरठ से फरार हो गया। मीट फैक्ट्री का लाइसेंस लेकर जमीर अहमद संबधित अधिकारियों के पास पहुंचा तो अधिकारियों ने उसे बताया कि लखनऊ से मीट फैक्ट्री का कोई लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। इस संबध में जमीर ने मेरठ के देहली गेट थाने में सलीम व उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने सलीम के चार साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सलीम फरार रहने में सफल रहा।

इस मामले की जांच स्पेशल क्राइम ब्रांच कर रही थी।एस पी क्राइम ब्रांच ने बताया कि 15 सालों के बाद दिल्ली के कसाबपुरा  दिल्ली से सलीम को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। जिसे गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया,उसके चार साथियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका था।

अफसोस दो करोड़ की ठगी होने के बाद से जमीर अहमद सदमे में रहने लगा था। आरोपियों से वसूली ना होने पर सदमे से जमीर की मौत हो चुकी है। दो करोड़ की ठगी का मामला 2016 का है।

Post a Comment

0 Comments