Ticker

6/recent/ticker-posts

गन्ने का रेट 600रूपये ना मिला तो West UP में हो सकते हैं दिल्ली बार्डर जैसे हालात--भगत सिंह वर्मा

प्रदेश के गन्ना किसानों को आसानी से दिया जा सकता है गन्ना का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल••••भाजपा की योगी सरकार गन्ना किसानों की लूट पर श्वेत पत्र जारी करें-- भगत सिंह वर्मा

दिल्ली डॉन संवाददाता 

सहारनपुर-आज यहां पेपर मिल रोड कार्यालय पर गन्ना किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार चीनी मिल मालिकों से मिलकर प्रदेश के गन्ना किसानों का भारी शोषण कर रही है। 

किसान नेता भगत सिंह वर्मा ने कहा,प्रदेश के गन्ना किसानों को सरकार चीनी मिलों से गन्ना उत्पादन लागत मूल्य भी गन्ना किसानों को नहीं दिला रही है, लगातार महंगाई बढ़ने के कारण गन्ना के एक कुंटल उत्पादन पर गन्ना किसानों का ₹450 कुंटल खर्चा रहा है जबकि सरकार चीनी मिलों से मात्र ₹350 कुंटल का भी भुगतान समय से नहीं करा रही है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि परदेस के 50 लाख गन्ना परिवारों की सरकार द्वारा चीनी मिल मालिकों से मिलकर हो रही लूट पर भाजपा की योगी सरकार तत्काल श्वेत पत्र जारी करके गन्ना किसानों को बताएं। 

भगत सिंह वर्मा ने आंकड़े गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को आसानी से गन्ना का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल नकद  दिया जा सकता है। जबकि योगी सरकार गन्ना किसानों को चीनी मिलों से खोई के बराबर भी दाम नहीं दिला पा रही है। जबकि प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष गन्ना किसानों के बलबूते एक्साइज ड्यूटी के रूप में 34000 करोड रुपए राजस्व वसूल रही है। भगत सिंह वर्मा ने बताया कि गन्ना से चीनी मिलों में चीनी के साथ शीरा बनता है। और शिरा से अल्कोहल और अल्कोहल से हजारों उत्पाद तैयार होते हैं जिनसे प्रदेश और केंद्र सरकार को लाखों करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त होता है इसके बावजूद भी गन्ना किसानों को गन्ना का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल क्यों नहीं।

किसान नेता वर्मा ने भाजपा की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस बार गन्ना का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल नहीं किया गया तो प्रदेश के गन्ना किसान प्रदेश की सारी व्यवस्था ठप कर देंगे। 

आज की बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष राव रजा खान ने की और संचालन मोहम्मद वसीम ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष सुशील गुर्जर धारकी जिला महामंत्री सुनील धीमान, जिला मंत्री महबूब हसन, मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुलविंदर सिंह बंटी, नीरज सैनी, प्रधान नैन सिंह सैनी, रविंद्र प्रधान, मुकर्रम प्रधान, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एडवोकेट, प्रदेश सचिव चौधरी ऋषि पाल प्रधान गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष मांगेराम यादव, मोहम्मद तसलीम, हाजी साजिद ,जिला मंत्री मास्टर रईस अहमद, मास्टर शाहनवाज, मोहम्मद वाजिद आदि ने भाग लिया।

पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलन सामाजिक आर्थिक समानता न्याय का आंदोलन--फिर आप चुप क्यों हैं आओ हमारे साथ, हुंकार भरो••भगत सिंह वर्मा विरेन्द्र चौधरी 9410201834--8057081945

Post a Comment

0 Comments