किसानों गरीबों अपनी समस्याओं को हल कराने के लिए 14 सितंबर सहारनपुर चलो••••किसानों की समस्याओं के लिए बड़े से बड़ा कष्ट झेलने को तैयार भगत सिंह वर्मा
विरेन्द्र चौधरी
देवबंद-आज यहां ग्राम फूलास अकबरपुर में किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी देश के अन्नदाता किसानों की स्थिति बदहाल है और भारी कर्ज में देश का किसान डूबा हुआ है भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार किसानों की उपेक्षा करती आ रही हैं किसानों की आय दुगनी तो दूर आधी भी नहीं रह गई है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष के 140 करोड जनता का पेट पालने वाला देश का अन्नदाता किसान आज भूखे पेट है और भारी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है जिसके लिए भारतीय किसान यूनियन वर्मा और पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने जोरदार संघर्ष शुरू कर दिया है।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि अन्नदाता किसान मजदूर गरीब छोटे व्यापारी दुकानदार युवा शक्ति में छात्र आर्थिक आजादी के लिए और अपने हकों के लिए 14 सितंबर 2022 को भारी संख्या में कमिश्नरी कार्यालय सहारनपुर चलें।जब तक किसानों की और गरीबों की समस्याएं हल नहीं होंगी हम चैन से नहीं बैठेंगे और किसी भी हद तक जा सकते हैं और कितने ही कष्ट झेल सकते हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान चीनी मिलों से तत्काल दिलाने का काम करेंऔर पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा था आज उत्तर प्रदेश के 120 चीनी मिलों से 12000 करोड रुपए तत्काल गन्ना किसानों को दिलाएं।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि जब तक प्रदेश की भाजपा सरकार गन्ने का नाम का रेट ₹600 कुंटल घोषित नहीं करेगी तब तक प्रदेश में किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में भगत सिंह वर्मा ने पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराने उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटने मेरठ में मिनी सचिवालय में हाईकोर्ट की बेंच तत्काल स्थापित कराने प्रदेश के गन्ना किसानों का बका दिलाने प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट तक बिजली निशुल्क दिलाने किसानों को कृषि कार्य हेतु तेलंगाना राज्य की तरह निशुल्क बिजली दिलाने मनरेगा योजना को खेती से जोड़ने सड़कों से टोल टैक्स समाप्त कराने किसान आयोग का गठन कराने जैसी अनेक समस्याओं पर प्रकाश डाला।
बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री मास्टर रईस अहमद ने की और संचालन ब्लॉक उपाध्यक्ष वाजिद प्रधान ने किया।बैठक में मास्टर शाहनवाज मोहम्मद तालिब अबुल हसन अली हसन परवेज आलम डॉक्टर नफीस सफीक अहमद तहसीन अहमद जमील अहमद प्रदेश सचिव भारतीय किसान यूनियन वर्मा चौधरी ऋषि पाल प्रधान गुर्जर,लुकमान तहसील अध्यक्ष हाफिज मतलूब, सिकंदर,सरफराज अहमद, ग्राम अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन वर्मा अब्दुल वसीम, उपाध्यक्ष हाफिज तालीम, कोषाध्यक्ष वाजिद कुरेशी, संगठन मंत्री शाहिदा हसन, मुशीर, परवेज, आसिम, आदि सैकड़ों किसानों मजदूरों व युवाओं ने भाग लिया।
0 Comments