विरेन्द्र चौधरी
सहारनपुर।आज के युग में मानव अनेक रोगों से पीड़ित हैं।इन रोगों में गठिया का योग एक ऐसा पीड़ादायक रोग है,जो मानव की दिनचर्या को अत्यधिक प्रभावित करता है। भारतवर्ष में ही लगभग दो करोड़ साठ लाख लोग गठिया से पीड़ित हैं।यह संख्या पश्चिम देशों से 15 % अधिक है। प्रतिवर्ष गठिया के रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। लेकिन अब इस योग से मुक्ति संभव है।यह विचार औषधि विज्ञान के क्षेत्र में जोड़ों के दर्द (गठिया) निवारण में नवीन अंतरत्वचा औषधीय प्रभाव पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से गहन शोध के बाद पीएचडी (विद्या वाचस्पति) की उपाधि प्राप्त सुश्री हिमानी बजाज ने सम्मान समारोह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए व्यक्त किए।
शून्य फाउंडेशन और सिद्ध योगमठ अखाड़े द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में महामंडलेश्वर संत कमल किशोर महाराज ने कहा कि सुश्री हिमानी बजाज सहारनपुर मंडल की प्रथम नारी शक्ति है जिन्होंने पीड़ित मानवता के हित के लिए सफल प्रयास किया है और सहारनपुर का नाम संपूर्ण भारतवर्ष में रोशन किया है।
इस अवसर पर चंडीगढ़ से विशेष रूप से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी ओम जी महाराज ने सुश्री हिमानी बजाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सच्ची लगन से कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त हो जाता है।, असंभव भी संभव हो जाता है। इस बात को सहारनपुर की बेटी ने सत्य कर दिखाया है। उन्होंने कहा समाज सदैव मानव हित में हिमानी बजाज द्वारा की गई शोध का ऋणी रहेगा।
शून्य फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर हर्ष ने इस शोध को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि आने वाले समय में इस विषय पर शोधार्थियों को इससे मार्गदर्शन मिलेगा और शीघ्र ही गठिया के समूल नष्ट करने की सफल,सटीक औषधि उपलब्ध होगी।
सुश्री हिमानी बजाज ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता श्रीमती वीणा बजाज वह शोभित यूनिवर्सिटी के चांसलर कुंवर शेखर विजेन्द्र और वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर रणजीत सिंह को देते हुए उनका आभार प्रकट किया। हिमानी बजाज ने कहा इनके सहयोग से ही सफलतापूर्वक ऐसे कठिन विषय पर शोध पूर्ण हो सकी।
कार्यक्रम में सुश्री हिमानी बजाज को सहारनपुर वासियों की ओर से श्रीमती अनीता, डॉक्टर हर्ष,ऐरोन समिति की अध्यक्षा रश्मि टेरेंस,कोमल अरोड़ा ने संयुक्त रूप से दायित्व स्वरूप शिरोवस्त्र, अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। महामंडलेश्वर संत कमल किशोर वय महामंडलेश्वर स्वामी ओम जी महाराज ने आर्शीवाद स्वरूप रूद्राक्ष माला और ॐ का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
डॉक्टर हिमानी बजाज को बधाई देने वालों में धीरेन्द्र सिंह राठौड़,भारत भूषण,नीना धींगडा, एडवोकेट राजेश कपूर,वेद प्रकाश पोपली, एचटीसी अध्यक्ष परम बत्रा, सरदार अवतार सिंह मिगलानी, एडवोकेट मोहम्मद अली बांटा, अब्दुल सलाम,सुमन,एनी गुंबर, सतीश गुंबर, बलदेव बाटला, श्रीमती राधा, श्रीमती गुंजन, शीला कुमारी, अमित गुप्ता,श्रवण कुमार पाण्डेय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
0 Comments