Ticker

6/recent/ticker-posts

पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण कराकर ही चैन से बैठेंगे-वीरेंद्र चौधरी,पृथक पश्चिम प्रदेश समय की सबसे बड़ी आवश्यकता- हाफिज मुर्तुजा त्यागी

पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण कराकर ही चैन से बैठेंगे - वीरेंद्र चौधरी••••पृथक पश्चिम प्रदेश समय की सबसे बड़ी आवश्यकता- हाफिज मुर्तुजा त्यागी••••14 सितंबर को सहारनपुर कमिश्नरी कार्यालय से सरकार से होगी आर पार की लड़ाई - आसीम मलिक••••पृथक पश्चिम प्रदेश के लिए अपनी जान भी दे देंगे मोहम्मद वसीम

डी पी सिंह 

देवबंद-आज यहां डाक बंगला देवबंद से पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन वर्मा के तत्वाधान में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक प्रदेश सचिव मोहम्मद वसीम के नेतृत्व में पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए जोरदार मोटरसाइकिल रैली मुजफ्फरनगर चुंगी सुभाष चौक रेलवे स्टेशन एमबीडी चौक मुख्य बाजार तहसील भायला रोड बायला फाटक सराय  तलहेडी चुंगी मंगलौर चौकी सहारनपुर बस अड्डा वरला रोड एसडीएम कार्यालय पहुंची। 

तहसील और एसडीएम कार्यालय पर  पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन वर्मा के जुझारू और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड जनता की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है जिसके लिए संघर्ष तेज कर दिया गया है। पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू हो चुकी है।

 वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि रोजगार शिक्षा चिकित्सा में सुधार सभी की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है जिसे हम लेकर रहेंगे चाहे हमें इसमें अपना बलिदान ही क्यों न देना पड़े।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है दुनिया के मात्र 4 देश इस से बड़े हैं बाकी 195 देश से छोटे हैं, इसलिए उत्तर प्रदेश का विभाजन जरूरी है। प्रदेश सचिव मोहम्मद वसीम ने कहा कि अब समय आ गया है जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ करोड़ जनता को जाति बिरादरी और धर्म से ऊपर उठकर अपना पृथक पश्चिम प्रदेश बनाना होगा इसके लिए हम गांव गांव नगर नगर जाकर संघर्ष करेंगे और इसे जल्द ही जन आंदोलन बनाएंगे जब तक पश्चिम प्रदेश का निर्माण नहीं होगा तब तक पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश सचिव चौधरी ऋषि पाल गुर्जर ने कहा कि पृथक राज्य के लिए चाहे हमें फांसी क्यों नहीं खानी पड़े हम अपना राज्य लेकर रहेंगे मंडल अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी ने कहा कि जब हमारा पृथक पश्चिम प्रदेश बनेगा तब यहां शिक्षा चिकित्सा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होंगी जिसके लिए युवा शक्ति को आगे आना होगा। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन वर्मा के जुझारू कार्यकर्ता पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद भगत सिंह वर्मा जिंदाबाद पृथक पश्चिम प्रदेश लेकर रहेंगे जय जवान जय किसान  पृथक राज्य आजादी अपने हक लेकर रहेंगे आजादी लड़ेंगे आजादी जीतेंगे आजादी इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारों के साथ देवबंद में मोटरसाइकिल रैली निकाली। मोटरसाइकिल रैली को पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने हरा और पीला झंडा दिखाकर रवाना किया। वीरेंद्र चौधरी हाफिज मुर्तजा त्यागी आसिम मलिक मोहम्मद वसीम ऋषि पाल प्रधान गुर्जर सरदार गुरविंदर सिंह बंटी ने 14 सितंबर 2022 को कमिश्नरी कार्यालय सहारनपुर भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

 आज की मोटरसाइकिल रैली में वाजिद प्रधान अरुण मलिक, राजकरण, चौधरी मनोज, बबलू चौधरी, अभिषेक चौधरी, पदम सिंह, पृथ्वी सिंह प्रधान, नगर अध्यक्ष मोहम्मद कामिल, नगर सचिव मोहम्मद फैजान, विकास चौधरी,राजेंद्र कुमार,अमित कुमार, हाजी बुद्धू हसन, शहबाज, महबूब हसन, अमित चौधरी, मोहन सिंह, जितेंद्र चौधरी, विपिन चौधरी,  रुचिन कुमार, चौधरी कालू सिंह, जोगिंदर सिंह, मोहम्मद यासीन, नीटू, रविंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, मोहम्मद मूसा, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद मोनिश गौड,मोहम्मद मुफीद आलम, मोहम्मद एहतेशाम आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments