Ticker

6/recent/ticker-posts

डीआईजी पुलिस क्यों निकले गश्त पर-जाने वजह

 

त्योहारी सीजन में पुलिस गश्त का मतलब लोगों में जागरूकता और भयमुक्त माहौल पैदा करना लक्ष्य••••फोर्स द्वारा पूरे सहारनपुर मंडल में गश्त जारी •••• मैं खुद गश्त में हुं शामिल•DIG Sudhir Kumar Singh 

विरेन्द्र चौधरी/नवीन जैन

सहारनपुर। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस के आला अफसर एलर्ट मूड में हैं। गश्त के माध्यम से जनता में सुरक्षा का संदेश भेज रहे हैं। इसी सुरक्षा संदेश के परिप्रेक्ष्य में आज हसनपुर चुंगी से घंटाघर तक पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें डीआईजी सुधीर कुमार सिंह खुद मौजूद रहे।

फोर्स द्वारा गश्त करने को लेकर डी आई जी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आगामी त्योहारी सीजन है, त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी के लिए लोग बाज़ार में निकलते हैं। लोग घर से निकलते समय भयमुक्त रहे, ऐसा विश्वास पैदा करने के लिए पुलिस द्वारा डेली गश्त होती है। सहारनपुर मंडल के सभी जिलों में नियमित गश्त हो रही है। उन्होंने कहा त्योहारी सीजन में महिलाएं, बच्चे भी घर से निकलते हैं। हमारा मकसद गश्त के माध्यम से जनता में विश्वास पैदा करना है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा गश्त का आयोजन किया जाता है। आज गश्त में मैं खुद भी शामिल हुआ हुं। यह गश्त सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में एक्टिव मूड में हैं।

इस गश्त के दौरान डीआईजी के साथ एस पी सिटी राजेश कुमार सिंह,सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीती यादव, कोतवाली सदर बाजार इंचार्ज प्रभाकर कैन्तुरा सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद रहा।
 असमानता और न्याय युद्ध है आगामी पीढ़ियों का, पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलन-इस आंदोलन में आप भी आमंत्रित हैं। भगत सिंह वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष BKU 9719664481, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी 9410201834

Post a Comment

0 Comments