Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री का क्राइम कंट्रोल••भाजपा विधायक का बेटा कर रहा था वीडियो का डर दिखाकर बहन की सहेली से वर्षों से बलात्कार ••उसके घर कब पहुंचेगा बुलडोजर

भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा के बेटे ने किया युवती से वर्षों बलात्कार••••युवती को दिखाता था नंगी वीडीयो का डर••क्या शशीकांत त्यागी की तरह छोटे लाल वर्मा के घर बुलडोजर••••विरेन्द्र चौधरी

डी पी सिंह/शेरखान मलिक 

 मेरठ। भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी अनुशासित कार्यकर्त्ता उसी पार्टी का फतेहाबाद आगरा का विधायक छोटे लाल वर्मा का बेटा एक युवती से वर्षों तक लगातार बलात्कार करता है।और मुख्यमंत्री लगातार क्राइम कंट्रोल की बात करते हैं। शर्म की बात है।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने जारी अपने ब्यान में कहा फतेहाबाद आगरा के भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा का बेटा लक्ष्मीकांत अपनी बहन की सहेली को पहले नशा देता है, फिर रेप करता है,उसके बाद वीडियो बनाता है। इतना ही नहीं वीडियो वायरल का डर दिखाकर वर्षों तक बहन की सहेली से बलात्कार करता है। हमारे मुख्यमंत्री जी क्राइम कंट्रोल की बात करते है। शोषण जब हदें पार कर गया तो पीड़िता थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। विधायक के बेटे के खिलाफ यौन शोषण,रेप, गर्भपात, मारपीट,जान से मारने की धमकी,जहरखुरानी आदि गंभीर आरोपो में मुकदमा लिखा गया है। मुख्यमंत्री बात करते हैं क्राइम कंट्रोल की।

विरेन्द्र चौधरी ने जारी ब्यान में कहा ये सच है ये रेप योगी जी ने तो कराया नहीं,ना योगी जी की कोई शय थी। योगी जी अपनी जगह ठीक है। अगर योगी जी की शय होती तो मुकदमा ना लिखा जाता। लेकिन सच यह है कि इतना गंभीर रेगुलर अपराध उनकी पार्टी के विधायक के घर में हुआ। ये शर्म की बात है। चौधरी ने कहा शशीकांत त्यागी प्रकरण की तरह योगी का बुलडोजर छोटे लाल वर्मा के घर पर भी जाना चाहिए। उसके बाद योगी जी क्राइम कंट्रोल की बात करें। अन्यथा उन्हें भी जुमलेबाज ही समझा जायेगा।

विरेन्द्र चौधरी ने कहा पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा राजनीति नहीं करता,सीधी बात करता है। चौधरी ने कहा ये सच्चाई है 25 करोड़ जनता को सैकड़ों मील दूर बैठकर कोई भी मुख्यमंत्री कंट्रोल नहीं कर सकता। सैकड़ों मील दूर से लखनऊ जाकर कोई न्याय नहीं मांग सकता। इसलिए उत्तर प्रदेश असंतुलित प्रदेश बनकर रह गया है। उन्होंने कहा क्राइम कंट्रोल के साथ ही तमाम समस्यायों के कंट्रोल के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। पश्चिम प्रदेश निर्माण के बाद मुख्यमंत्री, चीफ सेक्रेटरी,डीजीपी सभी मुख्य अधिकारी 200 किमी के दायरे में होंगे। मुख्यमंत्री अधिकारियों और विधायकों को ही नहीं गांव के प्रधान से लेकर निगम पार्षद को उसके नाम से जानेगा। ऐसा होगा तभी पश्चिम प्रदेश की जनता को न्याय मिलेगा। चौधरी ने कहा समान सामाजिक अधिकार, न्याय और आर्थिक सम्पन्नता के साथ क्राइम कंट्रोल की बात जब पूरी होगी,जब छोटा प्रदेश होगा। मुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों तक जनता का सीधा संवाद होगा। इसलिए  पृथक पश्चिम प्रदेश की स्थापना समय की जरूरत है।


Post a Comment

0 Comments