Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश का विभाजन क्यूं ? जरूरी है जानना- विरेन्द्र चौधरी

 

उत्तर प्रदेश का विभाजन क्यूं ? जरूरी है जानना - विरेन्द्र चौधरी

विनय झबीरन/डी पी सिंह 

सहारनपुर। कुछ लोगों को छोड़कर अधिकांश अनपढ़ों को आपने भेज दिया संसद और विधानसभाओं में,अब पुछ रहे हो विकास कैसे होगा। यह बात विरेन्द्र चौधरी ने अपने PPMM के वरिष्ठ साथियों से विचार विमर्श के दौरान कही।

विरेन्द्र चौधरी वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने कहा एक जिला चलाने के लिए एक आईएएस को कितना पढ़ना पड़ता है,इससे सब परिचित हैं। उन्होंने कहा दुर्भाग्य की बात है,आप देश चलाने के लिए अधिकतम अनपढ़ों को चुन कर विधानसभाओं और संसद में भेज देते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि फिर देश का विकास कैसे होगा। उन्होंने कहा आज तक जितनी भी सरकारें आईं हैं, उन्होंने जनता को फ्री राशन तो दिया, लेकिन फ्री शिक्षा का इंतजाम नहीं किया। क्योंकि वो जानते हैं अगर जनता शिक्षित हो गई तो आपसे सवाल करने लगेगी। चौधरी ने कहा जहां जहां छोटे प्रदेशों का निर्माण हुआ, वहां वहां शिक्षा के स्तर और सामाजिक स्तर में विकास हुआ है, इसलिए उत्तर प्रदेश का विभाजन कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है।

PPMM नेता सरदार गुलविंदर सिंह ने कहा सरकार का खुद का नारा है छोटा परिवार सुखी परिवार। फिर वो कौन सा आधार है जो सरकार उत्तर प्रदेश का विभाजन ना कर बड़ा प्रदेश बनाये रखना चाहती है। जाहिर है सरकार की कथनी - करनी में अंतर है। उन्होंने कहा जिस दिन लोग संगठित होकर मांग करेगी। क्योंकि सरकार कितनी भी मजबूत क्यूं ना हो, सत्ता छीनने से डरती है। उन्होंने पश्चिम प्रदेश के नागरिकों से अपील करते हुए कहा अब समय है संगठित होकर पृथक पश्चिम प्रदेश की मांग को लेकर सरकार पर हल्ला बोल दो।

सरदार अरविन्दर सिंह लांबा प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल PPMM ने कहा देश के तमाम राज्यों में व्यापारियों की स्थिति ठीक है, वहां उन्हें बराबर राजनीतिक सम्मान मिलता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में पूरब के व्यापारियों को ही सम्मान दिया जाता है। उन्होंने व्यापारियों व उधोग बंधुओं से कहा अगर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण हुआ तो सबसे अधिक लाभ व्यापारियों को मिलेगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि सभी लोग PPMM के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के हाथों को मजबूत करें।

चौधरी भूपेन्द्र सिंह वरिष्ठ नेता PPMM ने कहा आज पूरा देश खासकर युवा वर्ग बेरोज़गारी से परेशान हैं। छोटे राज्य के निर्माण से नयी नयी योजनाएं आयेगी, जिसमें हजारों से लाखों रोजगारों का सृजन होगा। हमारा सामूहिक रूप से सामाजिक स्तर बढ़ेगा। इसीलिए सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण आवश्यक है।

शेरखान नेता PPMM ने कहा आज देश में धार्मिक भावनाओं को भड़का कर देश को मनोवैज्ञानिक रूप से बांट रखा है। अगर हमें पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराना है, हमें अपना सामाजिक और आर्थिक स्तर को मजबूत करना है,तो राजनैतिक दलों के बहकावे से बचकर अपने संगठन को मजबूत करना होगा। इसके लिए जरूरी है आप संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा और विरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करना होगा।

Post a Comment

0 Comments